क्या आप भी बच्चों को दूसरों के सामने डांटते हैं? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे ऐसा काम

Parenting Tips: कई बार बच्चों को सुधारने के लिए अपनाया गया तरीका ही उनके मन पर गलत असर छोड़ देता है. छोटी-सी बात समझकर की गई कुछ आदतें बच्चे की सोच, व्यवहार और रिश्तों को अफेक्ट कर सकती हैं. जानिए परवरिश से जुड़ी ऐसी बातों को समय रहते समझना क्यों जरूरी है.

Parenting Tips: बच्चों की सही परवरिश कर पाना पैरेंट्स के लिए कभी भी आसान नहीं होता. पैरेंट्स हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे जीवन में बेहतर करें और आगे बढ़ते रहें. इसके लिए वे अपने बच्चे को हर वह चीज दिलाते हैं, जो उन्हें उसके लिए जरूरी लगती है. पैरेंट्स चाहे कितने भी परफेक्ट क्यों न हों, अनजाने में कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका असर बच्चे पर आगे चलकर जरूर पड़ता है. इन्हीं गलतियों में से एक है छोटे बच्चों को दूसरों के सामने डांटना या उन पर चिल्ला देना. भले ही यह बात आपको छोटी लगे, लेकिन आपकी इस गलती का असर बच्चे के दिल और दिमाग पर लंबे समय तक रह सकता है. जब आप अपने बच्चे को दूसरों के सामने डांटते हैं, तो उसे अंदर से अपमान का एहसास होता है और वह पूरी तरह टूट सकता है. आइए जानते हैं कि जब आप अपने बच्चे को दूसरों के सामने डांटते हैं या उस पर चिल्लाते हैं, तो इसका उस पर क्या असर पड़ता है.

बच्चे का कॉन्फिडेंस हो सकता है कमजोर

जब आप अपने बच्चे को दूसरों के सामने डांट देते हैं, तो उसे अंदर से शर्मिंदगी का एहसास होने लगता है. उसे ऐसा महसूस होता है कि वह दूसरों से कम है और उसने काफी बड़ी गलती कर दी है जिस वजह से उसे दूसरों के सामने डांटा गया है. जब बच्चे के साथ बार-बार ऐसा होता रहता है, तो उसका कॉन्फिडेंस खत्म होने लगता है. कुछ ही समय बाद आपका बच्चा दूसरों के सामने बात करने से, खेलने-कूदने से और यहां तक की अपनी बातों को भी रखने से डरने लगता है.

यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

माता-पिता से बढ़ सकती है दूरी

छोटे बच्चे अपने माता-पिता को ही सबसे ज्यादा सुरक्षित मानते हैं. लेकिन जब यही माता-पिता दूसरों के सामने अपने बच्चे पर चिल्ला देते हैं, तो उनके मन में डर बैठ जाता है. बार-बार डांट खाते रहने से वह अपनी बातों को आप से छुपाने लग जाता है. कई बच्चे तो ऐसे भी होते हैं जो अपनी परेशानियों और गलतियों को भी पैरेंट्स से शेयर करने से बचने लगते हैं. इस वजह से अक्सर पैरेंट्स और बच्चे के बीच दूरी भी आने लगती है.

गुस्सैल स्वभाव का बन जाता है बच्चा

छोटे बच्चे उसी चीज को सीखते हैं जो वे अपने आसपास या फिर घरों में देखते हैं. अगर माता-पिता बच्चे पर हर छोटी से छोटी बात पर चिल्लाए, तो आगे चलकर बच्चा भी यही सीखता है. कई बार तो बच्चे इतने गुस्सैल स्वभाव के हो जाते हैं कि वे अपने दोस्तों, भाई-बहन और क्लासमेट्स पर भी गुस्सा दिखाने लग जाते हैं. अगर आप बच्चे को बार-बार डांटते हैं, तो इसका साफ असर बच्चों के स्वभाव में देखने को मिलता है.

मन में डर और स्ट्रेस का बढ़ना

कई बार जब आप अपने बच्चे को दूसरों के सामने डांट देते हैं, तो वह अंदर ही अंदर परेशान रहने लग जाता है. उनके मन में यह बात चलती रहती है कि अब दूसरे भी उसका मजाक उड़ाना शुरू कर देंगे. इसके अलावा बच्चों को दूसरों के सामने डांटा जाए तो उनके मन में स्ट्रेस, एंग्जायटी और अकेलापन बढ़ जाता है. आपकी इस गलती की वजह से बच्चे चुपचाप रहना भी शुरू कर देते हैं और काफी ज्यादा जिद्दी भी बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बच्चे की हर जिद पर कहते हैं ‘हां’? जानिए कब जरूरी है ‘ना’ कहना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >