बच्चों का होगा ऑलराउंड डेवलपमेंट, ये 5 तरीके उनके दिन को बनाएंगे प्रोडक्टिव, कोई नहीं कर पाएगा मुकाबला

Parenting Tips: बच्चों के जीवन में प्रोडक्टिविटी और ऑलराउंड डेवलपमेंट लाने के लिए एक सही दिनचर्या बनाना बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में, हम 5 आसान और प्रभावी तरीके बताएंगे, जिनसे आप बच्चों के दिन को स्मार्ट तरीके से मैनेज कर सकते हैं और उनकी मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं.

Parenting Tips: बच्चों का हर दिन कई तरह की गतिविधियों से भरा होता है. स्कूल से लेकर होमवर्क, गेम्स और हॉबीज समेत हर चीज का बैलेंस बनाना जरूरी है. लेकिन ये सबसे चुनौती भरा काम होता है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों का समय स्मार्ट तरीके से मैनेज करना न सिर्फ उनकी पढ़ाई में मदद करता है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी बहुत जरूरी है. आज हम आपको ऐसे 5 टिप्स बताएंगे जिससे आप बच्चे का चौतरफा विकास कर सकते हैं. अगर आपने इसे फॉलो कर लिया तो आपके बच्चे का मुकाबला कोई नहीं कर पाएगा.

सुबह का रूटीन और पढ़ाई

दिन की शुरुआत तय समय पर करना बेहद जरूरी है. सुबह का समय बच्चों के लिए पढ़ाई और रूटीन एक्टिविटी के लिए सबसे अच्छा होता है. इसलिए उनमें पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने की आदत डालें. इससे उनकी एकाग्रता बनी रहती है और थकावट कम महसूस होगी.

Also Read: Parenting Tips: क्या बच्चे की तारीफ कर आप खुद ही बिगाड़ रहे हैं उसका फ्यूचर? देर हो इससे पहले जान लें

खेल-कूद और हॉबी का समय तय करें

खेल-कूद और हॉबी के लिए बच्चों का समय अलग रखा जाना चाहिए. डिजिटल गेम्स और मोबाइल का संतुलित उपयोग सिखाना बहुत जरूरी है. उनके स्क्रीन टाइम को तय सीमा में रखना जरूरी है. उन्हें बताएं कि स्क्रीन टाइम ज्यादा रखने से उनके मस्तिष्क और आंखों पर कैसे बुरा प्रभाव डालता है. आज के डिजिटल दुनिया में उन्हें आउटडोर एक्टिविटी या रचनात्मक हॉबीज को प्रोत्साहित करना जरूरी है.

फेलिक्सिबल शेड्यूल

बच्चों के दिन का शेड्यूल फेलिक्सिबल होना चाहिए. अचानक बदलाव या अतिरिक्त प्लानिंग से बच्चे तनाव में आ सकते हैं. समय-समय पर उनकी हर चीजों का निगरानी रखें साथ ही फीडबैक लें. उसी आधार पर दिनचर्या की प्लानिंग करें. शेड्यूल तय करते समय इस बात जरूर ध्यान रखें कि इस शिड्यूल से बच्चे का ऑलराउंड डेवलपमेंट होगा या नहीं.

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम

बच्चे जब अपने पैरेंट्स के साथ बैठकर बातें करते हैं या खेलते हैं, तो उनका इमोशनल बॉन्ड मजबूत होता है. यह मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के लिए फायदेमंद है.

संतुलित जीवनशैली सिखाना

बच्चों के दिन को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना के लिए सिर्फ टाइम टेबल बना देना ही काफी नहीं है. बल्कि उन्हें संतुलित जीवन शैली सिखाने का तरीका है. सही मार्गदर्शन और समझदारी से बच्चे न सिर्फ पढ़ाई में बेहतर करेंगे, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय और खुशहाल रहेंगे.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों को दें रोज 15 मिनट और कराएं 3 एक्टिविटी, बनेगा स्मार्ट और क्रिएटिव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >