आपकी ये 5 आदतें कर रही हैं बच्चों का बचपन बर्बाद, समय रहते संभल जाएं

Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा खुश, कॉंफिडेंट और मेंटली स्ट्रॉन्ग बने, तो सिर्फ उसकी परवरिश ही नहीं बल्कि आपकी आदतें भी सही होनी चाहिए. छोटी-छोटी गलतियां बच्चे की पर्सनालिटी पर गहरा असर डाल सकती हैं, इसलिए समय रहते खुद में बदलाव लाना बेहद जरूरी है.

Parenting Tips: हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनके बच्चे का भविष्य काफी अच्छा और सफलताओं से भरा हुआ हो, इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए पैरेंट्स हर वह चीज करते हैं, जो उन्हें लगता है कि उनके बच्चे के लिए जरूरी है. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि वे अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से बच्चे का बचपन ही बर्बाद हो जाता है. अगर आप एक पैरेंट हैं, तो आपको यह समझना चाहिए कि आपके बच्चे का बचपन सिर्फ पढ़ाई और डिसिप्लिन तक ही सीमित नहीं है, बचपन में उसके अंदर खुशी, आजादी और इमोशनल सिक्योरिटी का भी एहसास होना चाहिए. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें माता-पिता को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए. अगर आप इन गलतियों को समय रहते नहीं सुधारते हैं, तो आपके बच्चे का बचपन देखते ही देखते खत्म हो जाता है.

बच्चों पर ज्यादा प्रेशर डालना बंद कर दें

पैरेंट्स की सबसे बड़ी गलती आज के समय में यही होती है कि, वे अपने बच्चे से हर समय परफेक्ट बनने की या फिर क्लास में टॉप करने का प्रेशर डालते रहते हैं. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो बच्चे के मेंटल डेवलपमेंट पर काफी गलत असर पड़ता है. जब आप बच्चे पर ऐसा प्रेशर डालते हैं तो वह डर जाता है और चीजों को सीखने की जगह पर सिर्फ नंबर्स लाने पर ध्यान देने लग जाता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे की कैपिसिटी को समझें और धीरे-धीरे उसे आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

हर चीज पर कंट्रोल करने की आदत

कुछ माता-पिता की यह आदत होती है कि वे अपने बच्चे की हर छोटी से छोटी बात पर दखल देने लग जाते हैं. बच्चे को क्या पहनना है, किससे दोस्ती करनी है या फिर उसे किसके साथ खेलना है, हर बात पर पैरेंट्स दखल देने लग जाते हैं. आपकी इस आदत की वजह से बच्चा कभी कॉंफिडेंट नहीं बन पाता है. अपने बच्चे को कुछ छोटे फैसले लेने की छूट दें ताकि उसके अंदर कॉन्फिडेंस और जिम्मेदारी की भावना डेवलप हो सके.

तुलना करना बंद कर दें

आपको कभी भी अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए। जब आप दूसरे बच्चों को उससे बेहतर दिखाते हैं तो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है. आपको यह बात समझ में आनी चाहिए कि हर बच्चा अलग होता है और उसकी अपनी कुछ खूबियां भी होती हैं. अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करने से बेहतर है कि आप उसकी खुद की प्रगति पर ध्यान देना शुरू करें और उसे इसके लिए मोटिवेट भी करें.

यह भी पढ़ें: स्कूल के नाम पर रोने और नखरे करने लगता है बच्चा? अपनाएं ये आसान तरीके, तुरंत बदलेगा उसका व्यवहार

बच्चों की बातें ध्यान से न सुनना

अगर आप अपने बच्चे की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो आपकी यह सबसे बड़ी गलती हो सकती है. जब आप ऐसा करते हैं, तो बच्चे धीरे-धीरे अपने दिल की बातों को आपके साथ शेयर करना बंद कर देते हैं. एक पैरेंट होने की वजह से यह आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे के साथ समय बिताएं और उसकी बातों को उस दौरान ध्यान से भी सुनें.

मोबाइल और टेक्नोलॉजी पर कंट्रोल न रखना

आज के समय में अगर देखा जाए तो मोबाइल आपके बच्चों की जिंदगी का बड़ा और अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन अगर आप इस चीज पर कंट्रोल नहीं रखते हैं तो बच्चे को अकेलेपन की आदत लग जाती है और वह स्मार्टफोन के प्रति एडिक्टेड हो सकते हैं. पैरेंट्स के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि वे बच्चों का स्क्रीन टाइम सेट करें और बच्चे को आउटडोर स्पोर्ट्स के साथ-साथ क्रिएटिव एक्टिवटीज के लिए मोटिवेट करें.

यह भी पढ़ें: बच्चे की हाइट को लेकर हो रही है टेंशन? आज से ही शुरू कराएं ये 5 आसान एक्सरसाइज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >