ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें ये पराठा आइडियाज

Paratha Ideas For Breakfast: आप भी पराठा खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में हम आपको आसान और टेस्टी पराठा आइडियाज बताएंगे, जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.

Paratha Ideas For Breakfast: सुबह-सुबह नाश्ता बनाने के समय अक्सर यह समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो. ऐसे में पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. नाश्ते में आप अलग-अलग टाइप के पराठे को बना सकते हैं. आप स्टफ्ड या बिना स्टफिंग वाला पराठा भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 पराठा आइडियाज. 

मेथी पराठा बनाएं

सर्दियों में आप नाश्ते में मेथी पराठा बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आटा में आप बारीक कटी मेथी, नमक, अजवाइन और थोड़ा तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे से छोटी छोटी लोई बनाकर बेल लें. गर्म तवे पर पराठा को डाल दें. घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक पकाएं. 

आलू का पराठा बनाएं

आप आलू का पराठा बना सकते हैं. आलू का पराठा बनाने के लिए आप उबले आलू में नमक, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई में स्टफिंग भरकर हल्के हाथ से बेल लें. गरम तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर सेंक लें. मक्खन, दही या अचार के साथ गरमा गरम परोसें. 

पनीर पराठा बनाएं

आप आसानी से पनीर पराठा बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ पनीर, नमक, मिर्च, धनिया और मसाले को मिक्स कर लें. आटे की लोई में पनीर की स्टफिंग भरकर बेल लें. तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से पका लें. चटनी या दही के साथ सर्व करें. 

सादा घी पराठा बनाएं

अगर आप मसालेदार नहीं खाना चाहते हैं तो आप सादा घी पराठा बना सकते हैं. आटे में नमक और थोड़ा घी डालकर नरम आटा गूंथ लें. लोई बेलकर उस पर घी लगाएं और फोल्ड करके फिर बेल लें. तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. गरमा-गरम चाय या सब्जी के साथ इसे सर्व करें. 

चीज पराठा बनाएं

आप चीज पराठा बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ चीज लें. इसमें आप नमक और काली मिर्च को डालें. आटे से लोई बना लें. इसमें आप चीज की स्टफिंग को भरें. इसे बेल लें. तवा पर डालकर पका लें. इस पराठा को आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >