Paneer Cheese Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में बनाएं टेस्टी पनीर चीज सैंडविच, खाने के बाद सभी बार-बार करेंगे बनाने की डिमांड

Paneer Cheese Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के लिए परफेक्ट है पनीर चीज सैंडविच. इस टेस्टी सैंडविच को खाने के बाद सभी बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे. जानिए इस टेस्टी और चीजी सैंडविच बनाने की रेसिपी

Paneer Cheese Sandwich: ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में बनाने के लिए कई सारी रेसिपी को अपने लिस्ट में रखते हैं. कभी-कभी घर वाले भी चीज से बनी चीजें ज्यादा खाने की डिमांड करने लगते हैं इसलिए आज हम आपको पनीर चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाते ही लोग इसे बार-बार बनाने को बोलेंगे. पनीर चीज सैंडविच का टेस्ट बहुत ही लाजवाब होता है, इसे आप बच्चों के टिफिन से लेकर घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. 

पनीर चीज सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड स्लाइस – 4
  • पनीर (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
  • चीज (कद्दूकस किया हुआ) – आधा कप
  • प्याज (बारीक कटा) – 1 छोटा
  • शिमला मिर्च (बारीक कटी) – 1 छोटी 
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर – जरूरत अनुसार 
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Chilli Garlic Rava Dosa: घर पर आसानी से बनाएं चिली गार्लिक रवा डोसा, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाए

यह भी पढ़ें: Jam Filled Cookies Recipe For Kids: घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट जैम कुकीज, रंग-बिरंगे फ्लेवर देख बन जाएगा फेवरेट

पनीर चीज सैंडविच बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, चीज, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें. 
  • इसके बाद अब इसमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब आप ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ बटर लगाएं, फिर बिना बटर वाली साइड पर तैयार पनीर-चीज का मिश्रण फैलाएं. अब इसके ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें. 
  • गैस में तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. अब आपका गरमा-गरम पनीर चीज सैंडविच बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

यह भी पढ़ें: Homemade Coconut Biscuit: स्वाद मिलेगा बाजार से बेहतर, घर पर बनाएं होममेड नारियल बिस्कुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >