Palak Paneer Puri Recipe: हर किसी को भाएगा ये नाश्ता, पालक पनीर से बनाएं टेस्टी पूरी

Palak Paneer Puri Recipe: आज हम आपको पालक पनीर का पराठा नहीं, टेस्टी और मजेदार नाश्ते में पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं पालक पनीर पूरी बनाने का तरीका.

Palak Paneer Puri Recipe: अगर आप नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी खाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए पालक पनीर पूरी बेस्ट है. इस स्वादिष्ट पूरी को आप ब्रेकफास्ट में परिवार से लेकर बच्चों और ऑफिस टिफिन के लिए तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

पालक पनीर पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप 
  • पालक – 1 कप 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – 1 चम्मच 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • पनीर – 200 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • तेल – तलने के लिए 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

पालक पनीर पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पालक को अच्छे से धोकर उबाल लें. पालक ठंडा होने के बाद इसे ब्लेंडर में डालकर स्मूथ प्यूरी बना लें. 
  • अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें पालक की प्यूरी, नमक और 1 चम्मच तेल डालें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट ढककर रख दें. 
  • अब पूरी बनाने के लिए आप भरावन तैयार करें. इसके लिए आप सबसे पहले पनीर के टुकड़ों में हरी मिर्च, धनिया, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई लें और बेलन से गोल आकार में बेलें. इसके बीच में पनीर का तैयार हुवा भरावन रखें और आटे को चारों तरफ से मोड़कर बंद करें. हल्का सा बेलन से दबाकर पूरी को गोल बेल लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गरम हो जाने के बाद पूरी को सुनहरा रंग आने तक अच्छे से तलकर निकाल लें. 
  • अब तैयार है बनकर आपकी पालक पनीर की पूरी, इसे आप आलू की सब्जी या दही के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >