चाय या चटनी के साथ सर्व करें पालक आलू के पकौड़े, The Flavor Queen ने शेयर की रेसिपी

Palak Aloo Pakoda Recipe: बेसन से बने प्याज और आलू के पकौड़े तो अक्सर हम शाम में बनाते हैं. ऐसे में अगर आप इससे कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पालक आलू के पकौड़े बना सकते हैं.

Palak Aloo Pakoda Recipe: पालक से बने कई तरह के व्यंजन अक्सर सभी को पसंद नहीं आते हैं. लेकिन अगर आप पालक और आलू के ये कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े बना लिए, तो हर कोई इसे खाते ही तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल की मदद से पालक आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी. इस पकौड़े को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @theflavrqueen पर बताया गया है, जिसे आप भी घर पर आसानी से तैयार कर लेंगे. 

पालक आलू के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक – बारीक कटा हुआ
  • उबला हुआ आलू – मैश किया हुआ
  • प्याज – कच्चा और बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
  • लहसुन का पेस्ट
  • बेसन (चना का)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • खड़ा सूखा धनिया – क्रश किया हुआ
  • नींबू का रस
  • मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) – थोड़ा सा
  • तेल – तलने के लिए

पालक आलू के पकौड़े कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में कटा हुआ पालक डालें. फिर उसमें मैश किया हुआ उबला आलू डालें और अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इसमें कटा प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट और बेसन डालें. इसके बाद स्वादानुसार नमक, खड़ा सूखा धनिया, थोड़ा मीठा सोडा और नींबू का रस डालें. 
  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं जिससे हल्का गाढ़ा बैटर तैयार हो जाए. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. 
  • अब इस मिक्सचर से छोटे-छोटे पकौड़े बनाएं और धीमी आंच पर सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक तलें. पकौड़े तेल से निकालकर पेपर टॉवल पर रखें जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. गरमा गरम पालक आलू के पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

यह भी पढ़ें: बचपन की यादें करें ताजा, हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं कटोरी चाट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >