गर्मियों में ट्राई करें स्टफ्ड ऑरेंज आइसक्रीम, ऐश्वर्या ने शेयर की रेसिपी

घर पर छोटी पार्टी, गेट-टुगेदर या फैमिली डिनर के बाद कुछ स्पेशल डेजर्ट सर्व करना चाहते हैं तो स्टफ्ड ऑरेंज आइसक्रीम को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

गर्मियों के दिनों में आप भी घर पर आइसक्रीम बनाने का सोच रहे हैं तो ट्राई करें स्टफ्ड ऑरेंज आइसक्रीम. ये टेस्टी होने के साथ-साथ देखने में भी बहुत आकर्षक लगती है. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. स्टफ्ड ऑरेंज आइसक्रीम की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट @myflavourfuljourney पर शेयर किया है. 

स्टफ्ड आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री 

  • 4 ताजे संतरे
  • एक चौथाई कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच ऑरेंज जेस्ट
  • ऑरेंज फूड कलर की 1 बूंद (ऑप्शनल)
  • 200 ml फ्रेश क्रीम (1 पैक)
  • आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  • एक चुटकी नमक

स्टफ्ड आइसक्रीम को कैसे तैयार करें?

  • आइसक्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले संतरे का ऊपरी हिस्सा को काट लें. अब अंदर से आप चाकू को गोल घुमाते हुए गूदा को निकाल लें. इस बात जा ध्यान रखें कि छिलके टूटे नहीं. गूदा निकालने के बाद आप छिलका को अलग रख दें.
  • अब आप गूदा से रस निकाल लें. 
  • इसके बाद एक पैन को गर्म करें. इसमें आप ऑरेंज जूस को डाल दें. इसके बाद चीनी और ऑरेंज जेस्ट को डाल दें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. आप चाहें तो इसमें फूड कलर भी डाल सकते हैं.
  • इसे आप गाढ़ा जेम जैसा कर लें. 
  • अब आप एक बर्तन में क्रीम को लें. अच्छी तरह फेंटें, जब तक वह गाढ़ी और फ्लफी न हो जाए. 
  • अब दूसरे बर्तन में 3 से 4 बड़े चम्मच ऑरेंज जैम, कंडेंस्ड मिल्क, मिल्क पाउडर और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को व्हिप की हुई क्रीम में डालें और 2 से 3 मिनट तक फिर से फेंटें जबतक मिश्रण स्मूद और क्रीमी न बन जाए. तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में भरें और संतरे के खाली छिलकों में भर दें. ऊपर से संतरे का कटा हुआ ढक्कन भी लगा सकते हैं.
  • इन्हें 8 से 10 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रखें जिससे आइसक्रीम अच्छी तरह सेट हो जाए. फ्रीजर से निकालें और ठंडी-ठंडी ऑरेंज स्टफ्ड आइसक्रीम का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >