Numerology: इस मूलांक पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी! पैसा, शोहरत और सुख-सुविधाएं खुद चलकर आती हैं इनके पास

Numerology: आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसमें जिनका भी जन्म होता है उनपर हमेशा ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इन लोगों को जीवन में कभी भी न धन-दौलत की कमी होती है और न ही किसी अन्य चीज की.

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा ही बनी रहती है. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इस मूलांक में जिस व्यक्ति का भी जन्म होता है उसे न तो जीवन में कभी पैसों की कमी से जूझन पड़ता है और न ही किसी तरह की सुख-समृद्धि से. तो चलिए इस खास मूलांक और इसमें पैदा होने वालों से जुड़ी बाकी बातें भी विस्तार से जानते हैं.

किस मूलांक पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा

आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है मूलांक 6. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक है 6. इस मूलांक में जन्में लोग काफी ज्यादा खुशकिस्मत होते हैं क्योंकि इनपर मां लक्ष्मी की खास दृष्टि होती है. इन्हें अपने जीवन में इतने पैसे, सुख-समृद्धि मिलती है जितना एक आम इंसान के लिए सोच पाना भी कठिन होता है. अंक ज्योतिष बताते हैं कि मूलांक 6 में जिनका भी जन्म होता है उनका ग्रह स्वामी शुक्र होता है जिस वजह से भी उन्हें जीवन में हर सुख और सुविधा हासिल होती है.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

पैसे खर्च करने में भी होते हैं सबसे आगे

जैसा कि हमनें पहले भी बताया कि मूलांक 6 में पैदा होने वालों को कभी भी पैसों की कमी से नहीं जूझना पड़ता. ये एक मुख्य कारण है कि ये लोग पैसे खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. इन लोगों को हमेशा ही नयी-नयी जगह घूमने का शौक होता है और इसे पूरा करने में ये कभी न पीछे हटते हैं और न कंजूसी करते हैं.

स्वभाव से होते हैं काफी ज्यादा ईमानदार

अंक ज्योतष के जानकार बताते हैं कि मूलांक 6 में जन्म लेने वाले इसलिए भी खास होते हैं क्योंकि ये ईमानदार और भरोसेमंद स्वभाव के होते हैं. अगर इनके पास कोई ऐसा आ जाए जो दूसरों को धोखा देता हो तो ये बिना देरी किये उनसे दूरी बनाने लगते हैं और साथ ही नफरत भी. चाहे रिश्ता कोई भी हो इन्हें उसे पूरी ईमानदारी से निभाना आता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: भगवान कुबेर की कृपा से असीम धन-दौलत के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में कभी नहीं होती किसी चीज की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >