Numerology: लजीज खाना बनाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, घर परिवार को देती हैं प्रायोरिटी

Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2, 6 और 9 की लड़कियां बेहतरीन कुक होती हैं. वे प्यार और क्रिएटीविटी से स्वादिष्ट व्यंजन बनाती हैं. जानिए, कैसे इन मूलांक की महिलाएं खाना पकाने की कला में निपुण होती हैं.

Numerology: आज के समय में अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाना भी चैलेंजिंग काम है. लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिला होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 6 और 9 वाली लड़कियां स्वादिष्ट खाना बनाने में माहिर होती हैं. इन मूलांकों की महिलाएं न सिर्फ खाना पकाने में रुचि रखती हैं, बल्कि वे अपने परिवार और रिश्तेदारों को खुश करने के लिए इसे एक पैशन की तरह अपनाती हैं.

मूलांक 2

इस मूलांक की लड़कियां बेहद कोमल और संवेदनशील होती हैं. वे घर-परिवार को प्रायोरिटी देती हैं और उनके लिए खाना बनाना एक प्यार उनका पसंदीदा काम होता है. वे स्वाद और सौंदर्य का खास ध्यान रखती हैं, जिससे उनके हाथों का बना खाना बेहद लजीज होता है.

मूलांक 6

इस मूलांक की लड़कियां प्राकृतिक रूप से सौंदर्य और सुख-सुविधाओं से जुड़ी होती हैं. इन्हें स्वादिष्ट भोजन बनाने का शौक होता है. ये नई-नई रेसिपीज़ आजमाना पसंद करती हैं और अपने कुकिंग स्टाइल में इनोवेशन लाती हैं.

मूलांक 9

मूलांक 9 की लड़कियां एनर्जेटिक और जुनूनी होती हैं. वे बड़े प्रेम और उत्साह से खाना बनाती हैं, खासकर जब कोई खास मौका हो. वे मसालों और पारंपरिक व्यंजनों में महारत रखती हैं, जिससे उनके हाथों का बना भोजन लाजवाब होता है.

नोट: यह खबर अंक ज्योतिष पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल रोचक और सामान्य जानकारी प्रदान करना है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. व्यक्ति की रुचि, कौशल और आदतें उसकी परवरिश और व्यक्तिगत अनुभवों पर भी निर्भर करती हैं. इसे अंधविश्वास के रूप में न लें.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 5 दिनों तक प्रेमी के घर के बाहर पड़ा रहा प्रेमिका का शव, लड़के के जमीन में हुआ अंतिम संस्कार

ALSO READ: Bihar Crime: बहन के घर से लौट रहे अधेड़ को दिनदहाड़े मारी गोली, सीने और सिर को किया छलनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >