Numerology Predictions 2023: मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Number 9 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 9 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 बनता है.

Number 9 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक  9  वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 9, 18  या 27  होती है उनका मूलांक  9 बनता है.

यदि आपका जन्म मूलांक 9 के अंतर्गत हुआ है तो आप जीवन में प्रेम को महत्व देते हैं और अच्छी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं और कई बार आप कामों को बिना योजना बनाए ही करना शुरू कर देते हैं. इस वर्ष आप जीवन में थोड़ा सा संघर्ष का सामना करेंगे लेकिन डर कर नहीं बल्कि डटकर उसका सामना करेंगे और किसी चीज से या किसी स्थिति से डरेंगे नहीं. आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान खोजते रहेंगे और आपकी कुशल नेतृत्व क्षमता आपको लोगों में अच्छा मान सम्मान दिलाएगी.

चुनौतियों को दूर करने में कामयाब होंगे

आप इस वर्ष लोगों की बहुत मदद करेंगे लेकिन इस वजह से खुद भी थोड़े परेशान रहेंगे क्योंकि जब आप किसी की मदद करते हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान नहीं देते जिससे पारिवारिक और अन्य मामलों में आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आपको अपने बजट का प्रबंधन करना चाहिए और सही तरीके से धन के सदुपयोग और आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी ध्यान देना चाहिए. आप चुनौतियों को दूर करने में विश्वास रखते हैं और इस वर्ष भी आप ऐसा ही करेंगे.

ज्यादा चुनौतियां एक समय में उपस्थित होंगी

आपके पास एक से ज्यादा चुनौतियां एक समय में उपस्थित होंगी और आप सभी पर एक साथ ध्यान लगाएंगे और इस वजह से हो सकता है कि कुछ समस्याएं दूर ना हो पाएं और आपको कुछ परेशानी हो. आपको इससे बचने की जरूरत होगी. आप अपने खुद के प्रदर्शन से असंतुष्ट हो सकते हैं और आपको लगेगा कि आप इससे भी बेहतर कर सकते थे.

इस वर्ष अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे

करियर के दृष्टिकोण से देखें तो आप खुद आगे बढ़कर अपना काम करेंगे और अन्य लोगों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे. यदि आप राजनीति, कानून, मानव संसाधन या विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में काम करते हैं तो इस वर्ष अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे. आप यदि राजनीति के क्षेत्र में हैं तो इस वर्ष आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है.

वैवाहिक जीवन में थोड़ी नोकझोंक चलती रहेगी

अंक ज्योतिष 2023 (Ank Jyotish 2023) के अनुसार व्यापार करने वाले लोगों को अपने संपर्कों का बहुत लाभ होगा और कुछ नए लोगों से भी संपर्क स्थापित होंगे, जो आपके व्यापार में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष निवेश कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में थोड़ी नोकझोंक चलती रहेगी लेकिन फिर भी आप अपने जीवन साथी का ध्यान रखेंगे और उनके साथ मिलकर आवश्यक खरीदारी भी करेंगे तथा लंबी दूरी की यात्राएं भी करेंगे. ये यात्राएं आपके रिश्ते में नई ताजगी और नएपन का समावेश करेंगी.

आक्रामक होने से बचना चाहिए

आपको अपने वैवाहिक जीवन में अत्यधिक भावुक और आक्रामक होने से बचना चाहिए. प्रेम संबंध के मामलों में आपको ज्यादा जिद्दी और अडिग रहने से बचना होगा और ईर्ष्या का भाव भी त्यागना होगा तथा जिन से आप प्रेम करते हैं, उन पर पूरा विश्वास रखकर उनसे अपने मन की व्यथा को कहेंगे तो स्थितियां पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष सावधानी रखने पर इशारा कर रहा है क्योंकि यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. वर्ष का मध्य कमजोर रहेगा. अंतिम तिमाही अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >