Numerology Predictions 2023: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 2 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 बनता है.

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 2 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 बनता है.

मूलांक 2 वाले लोग अत्यंत संवेदनशील होते हैं 

मूलांक 2 के अंतर्गत जन्म लेने वाले लोग अत्यधिक भावुक लेकिन हृदय से नरम उदारवादी और दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं. आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने परिवार को सर्वाधिक महत्व देता है. आपकी कूटनीति अच्छी होती है और आप अत्यंत संवेदनशील होते हैं, लेकिन इसके साथ ही आप ग्रहण शील प्रवृत्ति से युक्त होते हैं इसलिए समय और परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल सकते हैं. आप किसी के बहुत बड़े सहायक भी हो सकते हैं और शांति का पाठ पढ़ाने वाले भी.

मूलांक 2 वाले लोग नए मित्र इस वर्ष बन सकते हैं

आपकी चतुरता और सहज स्वभाव के लोग कायल होते हैं. आप अपने काम में ईमानदार बनेंगे और आपके कई नए मित्र इस वर्ष बन सकते हैं. इस वर्ष आपको खुद को संभालना होगा क्योंकि आपके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारी हैं जिनका निर्वहन आपको सही से करना होगा और खुद को भी किसी बड़े नुकसान से बचाना होगा. आपको अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चल रहे विवादों का अंत करने का रास्ता दिखेगा. आपकी राय को तवज्जो मिलेगी. आप जिनके लिए अच्छा करते हैं, वे आपके लिए कुछ गलत सोच कर रखेंगे और आपको धोखा भी दे सकते हैं जबकि आप अपनी वफादारी दिखाते रहेंगे. इससे आपको बाद में मानसिक तनाव हो सकता है. आप लोगों के साथ बहुत जल्दी जुड़ेंगे और यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा परामर्शदाता हैं, डॉक्टर हैं या ज्योतिषी हैं तो वर्ष 2023 आपको अत्यंत सफलता प्रदान करेगा और आपका नाम भी होगा तथा आप लोकप्रिय बनेंगे.

मूलांक 2 वाले लोग  स्थाई संबंधों को महत्व देंगे

आप स्थाई संबंधों को महत्व देंगे और यदि अभी तक कुंवारे हैं तो इस वर्ष अपना अधिक समय लंबे चलने वाले संबंध की तलाश में लगाएंगे. आप प्यार को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं क्योंकि आपके लिए प्यार एक बहुत अच्छी भावना है. आप बहुत ज्यादा मूडी व्यक्ति हैं. आपकी कल्पनाशीलता अच्छी है लेकिन जो मन करता है, आप वही करते हैं. कई बार इस वजह से परेशानियों में घिर जाते हैं. आप अपने पार्टनर की संतुष्टि के लिए बहुत कुछ करेंगे और उनके साथ अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे. नौकरी में आपको अत्यधिक भावुकता से बचना होगा और अपने कार्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी यह वर्ष आपको उत्तम सफलता दिला सकता है, लेकिन इस वर्ष आपके दिमाग में कुछ ना कुछ लगातार चलता रहेगा और आप शांत नहीं बैठ पाएंगे, इसलिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानसिक तनाव को दूर करने की कोशिश करें, क्योंकि यह शारीरिक समस्याओं का जन्मदाता बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >