Rava Nariyal Laddu: नए साल में मीठे में तैयार करना है कुछ खास, तो ट्राई करें रवा नारियल के लड्डू

Rava Nariyal Laddu: नए साल पर मीठे में तैयार करें रवा नारियल के लड्डू. आइए जानते हैं रवा नारियल के लड्डू बनाने की रेसिपी.

Rava Nariyal Laddu: कोई भी सेलिब्रेशन मीठे के बिना अधूरा लगता है. अब कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला और इस मौके को खास बनाने के लिए लोग घरों में कई तरह के पकवान को तैयार करते हैं. इस खास मौके पर मीठे में आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आप घर ही मिठाई बना सकते हैं. आप झटपट से रवा नारियल का लड्डू बना सकते हैं. रवा नारियल के लड्डू एक ऐसी स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली मिठाई है जो सभी को बेहद पसंद आती है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से रवा नारियल के लड्डू बनाने की आसान विधि. 

रवा नारियल के लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रवा (सूजी)- 1 कप
  • घी- आधा कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  • दूध- आधा कप
  • नारियल- आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 10-12 बारीक कटा हुआ
  • बादाम- 10-12 बारीक कटा हुआ

रवा नारियल के लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • रवा नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें काजू और बादाम डालकर भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. 
  • अब आप कड़ाही में घी को डाल दें और इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. इसे आप लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें कि रवा जले नहीं. इसके बाद आप इसमें नारियल को डाल दें और थोड़ी देर तक अच्छे से भूनें.
  • इसके बाद आप दूध डाल दें और अच्छे से मिला लें. अब इसमें चीनी डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें.
  • अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए काजू और बादाम को डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर गैस पर से उतार लें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इस तरह आसानी से आप रवा नारियल लड्डू को बना सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट

यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >