Besan Gud Barfi: न्यू ईयर पर घरवालों के लिए तैयार करें बेसन-गुड़ की बर्फी, जानिए बनाने का आसान तरीका

Besan Gud Barfi: न्यू ईयर के मौके पर आप बेसन और गुड़ से टेस्टी बर्फी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बेसन-गुड़ की बर्फी बनाने की रेसिपी.

Besan Gud Barfi: नए साल पर आप घर पर मिठाई तैयार करने की सोच रहे हैं तो बेसन गुड़ की बर्फी बना सकते हैं. बेसन और गुड़ से बनी इस मिठाई को तैयार करना बहुत आसान है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. एक बार घरवाले आपके हाथों से बनी इस बर्फी का स्वाद चख लेंगे तो वे बार-बार इसे बनाने की फरमाइश जरूर करेंगे. नए साल पर जब घर में मेहमान आए तब आप उन्हें इस मिठाई को जरूर सर्व करें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन-गुड़ की बर्फी को तैयार करने का तरीका. 

बेसन-गुड़ की बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 1 कप
  • घी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • बादाम- 10-12 बारीक कटे हुए 
  • काजू- 10-12 बारीक कटे हुए 
  • पिस्ता- 10-12 बारीक कटे हुए 

बेसन-गुड़ की बर्फी को कैसे तैयार करें?

  • बेसन-गुड़ की बर्फी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में घी गर्म करें. अब आप इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. बेसन का रंग जब बदल जाए और इसमें से खुशबू आने लगे तब आप इसमें गुड़ को डाल दें और लगातार चलाते रहें.
  • इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर और एक चम्मच कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिक्स करें. मिश्रण जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें. 
  • एक थाली या ट्रे को लें और इसमें आप घी को लगा दें. इसके बाद आप थाली या ट्रे में मिश्रण को डालें और अच्छे से फैला लें. ऊपर से आप कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डाल दें. हल्का ठंडा होने पर आप इसे बर्फी के आकार में काट लें. इस तरीके से आप आसानी से बेसन-गुड़ की बर्फी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट

यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >