Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri 2024: अगर आप भी इस साल नवरात्रि का व्रत करने वाले हैं तो आपको इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि नवरात्रि के व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं. इस लेख में आपको इस विषय से संबंधित जानकारी दी जा रही है.

Navratri 2024: नौ दिनों तक चलने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्योहार नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. इस दौरान माता रानी के कई भक्त व्रत भी रखते हैं और उनके मन में व्रत से जुड़े कई सवाल भी होते हैं. व्रत के दौरान कुछ फलाहारी चीजों को खाने की अनुमति तो होती है, लेकिन लोगों के मन में कुछ सामग्रियों से जुड़े प्रश्न भी बनें रहते हैं. अगर आप भी इस साल नवरात्रि का व्रत करने वाले हैं तो आपको इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि नवरात्रि के व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं. इस लेख में आपको इस विषय से संबंधित जानकारी दी जा रही है.

प्याज और लहसुन का सेवन

नवरात्रि के व्रत के दौरान प्याज और लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए, इसका कारण यह है कि इन चीजों का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है और इससे ध्यान एक जगह केंद्रित करने में भी परेशानी होती है.

मांसाहारी भोजन का सेवन

मांसाहारी भोजन, पूजा-पाठ के दौरान अशुद्ध माना जाता है, इसलिए नवरात्रि व्रत के दौरान भी इसके सेवन पर मनाही होती है.

Also read: Karwa Chauth Mehndi Designs: इस करवाचौथ आपकी हाथों की सुंदरता बढ़ाएंगे ये सुंदर मेहंदी डिजाइन

Also read: Parenting Tips: बच्चों की ध्यान शक्ति बढ़ाने में मदद करेंगी ये आदतें

अनाज

नवरात्रि व्रत के दौरान अनाज जैसे- गेहूं, चावल और जई को खाने से परहेज करना चाहिए. इसके स्थान पर आप सिंघाड़े का आटा या कट्टू का आटा खा सकते हैं.

कैफीन

व्रत के दौरान किसी भी ऐसी चीजों के सेवन की मनाही होती है, जिसमें कैफीन मौजूद होता है, क्योंकि व्रत के दौरान कैफीन के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

Also read: Vastu Tips: घर में फिश एक्वेरियम रखना सही या गलत? जानें क्या कहता है वास्तु

क्या खाने से नवरात्रि का व्रत टूटता है?

नवरात्रि के व्रत में बासी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, अगर आप फलाहारी चीजों का सेवन कर रहे हैं और वो भी बासी है, तो आपको उसे भी नहीं खाना चाहिए.

नवरात्रि के व्रत में टमाटर खा सकते हैं?

नवरात्रि के व्रत में टमाटर का सेवन किया जा सकता है.

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >