Moong Dal Palak Pakora: ठंड के मौसम में घर आए दोस्तों के लिए गरमा-गरम चाय के साथ बनाएं ये क्रिस्पी मूंग दाल-पालक के पकौड़े

Moong Dal Palak Pakora: अगर आप भी सर्दियों की शाम में पकौड़े बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल-पालक के पकौड़े को जरूर बनाएं. मूंग दाल-पालक के पकौड़े को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल-पालक के पकौड़े को बनाने का तरीका.

Moong Dal Palak Pakora: आपके भी घर पर शाम में दोस्त आने वाले हैं और आप उनके लिए कुछ खास स्नैक्स तैयार करने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सर्दियों में आप मूंग दाल-पालक के पकौड़े को बनाकर दोस्तों को गरमा-गरम चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. मूंग दाल-पालक के पकौड़े का लाजवाब स्वाद आपके दोस्तों को बहुत पसंद आएगा. सर्दियों की शाम में दोस्तों के साथ गरमा-गरम का पकौड़े का मजा लेना एक यादगार अनुभव होगा. आइए जानते हैं मूंग दाल-पालक के पकौड़े बनाने की रेसिपी. 

मूंग दाल-पालक के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल– 1 कप
  • पालक के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हींग- चुटकी भर 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मूंग दाल-पालक के पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल-पालक के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें और इसे आप पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद आप पानी को छान लें और मिक्सी जार में दाल को डाल दें. मूंग दाल को दरदरा पीस लें. 
  • अब आप पालक के पत्तों को अच्छे से धो लें और बारीक काट लें. मूंग दाल में आप पालक के पत्तों, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा प्याज और धनिया पत्ती को डाल दें. फिर आप हल्दी, हींग, नमक और धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • अब पकौड़े बनाने के लिए आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल को डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डाल दें. 
  • पकौड़े को अच्छे से फ्राई कर लें. जब ये क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे कड़ाही से निकाल लें और गरमा गरम पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर की सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >