Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स

Moong Dal Chips: मूंग दाल से बनी कई चीजों को आपने जरूर ट्राई किया होगा पर क्या आपने कभी मूंग दाल चिप्स को ट्राई किया है. इन चिप्स को आप आसानी से घर पर कम चीजों से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन चिप्स को बनाने की विधि.

Moong Dal Chips: शाम के वक्त में चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाने का मन जरूर होता है. चिप्स एक ऐसा स्नैक जो बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. आमतौर पर लोग आलू से बने चिप्स का सेवन करते हैं. आलू के चिप्स आप मार्केट या घर पर बना सकते हैं. अगर आप आलू के चिप्स के अलावा भी कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो आप मूंग दाल से बने चिप्स को ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे आप मूंग दाल चिप्स को बना सकते हैं?

मूंग दाल चिप्स बनाने के लिए सामग्री

  • मूंग दाल- 1 कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • सूजी- 2 बड़े चम्मच 
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल- तलने के लिए
  • आटा- आधा कप 

यह भी पढ़ें- Kala Chana Recipe: मसालेदार काले चने से बढ़ाएं खाने का स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका

मूंग दाल चिप्स बनाने की विधि ( Moong Dal Chips Recipe)

  • मूंग दाल चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को पानी में भिगोकर कुछ घंटे के लिए रखें. अब इसमें से पानी छानकर निकाल लें और मिक्सी में पीस ले. 
  • अब एक बाउल में इसे निकाल लें इसमें गेंहू का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सूजी, चाट मसाला, थोड़ा सा तेल, नमक और मूंग दाल को डालकर आटा गूंथ लें. इस आटे को थोड़ी देर के लिए रख दें. 
  • अब इस आटे से लोई लें और पतली रोटी जैसा बेल लें. इसे चिप्स के शेप में कट कर लें. अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो आप इसमें कटे हुए चिप्स को डालें और इसे फ्राई करें जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें और इसे सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Namkeen Sewai Recipe: मीठी नहीं, इस बार ट्राई करें सेवई की ये खास रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Chana Dal Laddu: हर खुशी के मौके को बनाएं खास, चना दाल से तैयार करें स्वाद से भरपूर लड्डू 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >