Matar Moong Dal Chilla: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट मटर मूंग दाल चीला, ऐसे करें तैयार

Matar Moong Dal Chilla: अगर आप भी चीला खाना पसंद करते हैं तो ट्राई करें मटर मूंग दाल चीला. मटर मूंग दाल चीला को आप चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.

Matar Moong Dal Chilla: ठंड के दिनों में ताजे हरे मटर बाजार में देखने को मिल जाते हैं. मटर का इस्तेमाल करके आपने भी कई तरह की डिशेज जरूर बनाया होगा जैसे पराठे, पूरी, कचौड़ी, पुलाव या सब्जी. अगर आप मटर से नाश्ते में कुछ बनाना चाह रहे हैं तो मटर मूंग दाल चीला बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मटर मूंग दाल चीला को तैयार करने का तरीका. 

मटर-मूंग दाल चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप 
  • मटर- 1 कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हींग- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच

मटर मूंग दाल चीला को कैसे तैयार करें?

  • मटर मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अब आप मूंग दाल को मिक्सी जार में डाल दें और बारीक पीस लें. इसे आप बर्तन में निकाल लें. 
  • मटर को भी उबाल लें और इसे दरदरा पीस लें. मटर को पिसी हुई मूंग दाल में डाल दें. अब आप इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें. 
  • फिर आप लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी, हींग, गरम मसाला, नमक और धनिया पत्ती को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. घोल ज्यादा गाढ़ा है तो पानी डालकर थोड़ा पतला कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला. 
  • तवा गर्म करें. तवे पर हल्का सा तेल लगा लें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर गोल फैला दें. मध्यम आंच पर चीला को पका लें. जब एक तरफ से पक जाए तब आप पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लें. इसी तरह से आप सारे चीला को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >