बिना एक भी रुपये खर्च किए बनाएं यादगार संडे, पार्टनर के साथ करें ये प्यारी चीजें

वीकेंड पर पार्टनर के साथ खास समय बिताने के लिए महंगी डेट की जरूरत नहीं होती. बिना पैसे खर्च किए भी आप अपने रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ा सकते हैं. जानिए ऐसे आसान Zero Budget Date Ideas, जो आपके संडे को बना देंगे यादगार.

Sunday Date Ideas At Home: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की परेशानियों के बीच कपल्स को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका कम मिल पाता है. ऐसे में संडे का दिन रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने का अच्छा मौका हो सकता है. अक्सर लोगों को लगता है कि रोमांटिक डेट के लिए महंगे रेस्टोरेंट, शॉपिंग या किसी खास जगह जाना जरूरी है. लेकिन सच यह है कि रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए पैसों से ज्यादा जरूरी है एक-दूसरे को समय देना. अगर आप इस संडे बिना जेब पर बोझ डाले पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताना चाहते हैं, तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं.

1. सुबह की चाय के साथ करें दिन की शुरुआत

AI Image

संडे की सुबह पार्टनर के साथ बालकनी या छत पर बैठकर चाय पीना एक खूबसूरत अनुभव हो सकता है. इस दौरान फोन को दूर रखें और एक-दूसरे से दिल की बातें करें. पुरानी यादों को ताजा करना रिश्ते में नई गर्माहट ला सकता है.

2. पुरानी तस्वीरों के साथ याद करें खूबसूरत पल

AI Image

अपने फोन की गैलरी या पुराने फोटो एलबम को निकालें और साथ बैठकर पुरानी तस्वीरें देखें. पहली मुलाकात, शादी या साथ बिताए खास पलों को याद करना रिश्ते को और मजबूत बना सकता है.

3. साथ मिलकर बनाएं कुछ खास

AI Image

संडे के लंच या डिनर को खास बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर खाना बनाएं. किचन में साथ काम करना, छोटी-छोटी बातें करना और हंसी-मजाक करना बॉन्डिंग बढ़ाने का अच्छा तरीका है.

4. घर पर बनाएं मूवी नाइट

AI Image

थिएटर जाने की बजाय घर पर ही आरामदायक मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं. पसंदीदा फिल्म लगाएं, घर के स्नैक्स के साथ आराम से समय बिताएं और एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करें.

5. शाम की सैर पर जाएं

AI Image

शाम के समय पार्टनर के साथ पार्क में टहलना या आसपास की किसी शांत जगह पर जाना भी एक बेहतरीन आइडिया है. बिना किसी जल्दबाजी के बातचीत करने से रिश्ते में अपनापन बढ़ता है.

6. एक-दूसरे के लिए लिखें छोटा सा मैसेज

AI Image

बिना किसी खर्च के पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए एक प्यारा सा नोट या मैसेज लिख सकते हैं. छोटी-छोटी कोशिशें ही रिश्ते में बड़ी खुशियां ला सकती हैं.

याद रखें, एक अच्छे रिश्ते के लिए महंगे तोहफों से ज्यादा जरूरी है साथ बिताया गया समय और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना.

यह भी पढ़ें: बात करते समय हमेशा फोन चलाता रहता है पार्टनर? रिश्ते के लिए हो सकती है खतरे की घंटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >