Lunch Recipe Ideas For Guest: घर आए मेहमानों को हम स्नैक्स में तो कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर सर्व कर देते हैं. लेकिन जब बात आती है लंच के टाइम की तो समझ नहीं आता ऐसा क्या बनाए जो उनको पसंद आए. ऐसे में आप इस आर्टिकल से कुछ स्वादिष्ट लंच रेसिपीज आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
जीरा राइस और दाल तड़का
गेस्ट को लंच में सर्व करने के लिए जीरा राइस और दाल तड़का बेस्ट आइडिया है. सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर पानी में उबाल लें. अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चावल में मिला दें. दाल के लिए उबली हुई दाल में हल्दी, नमक डालें. एक छोटे पैन में घी गर्म करके हींग, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाएं और दाल में मिलाएं. अब इसे गरमा-गरम जीरा राइस के साथ सर्व करें.
पराठा के साथ मिक्स वेज की सब्जी
घर जैसा स्वाद देने के लिए पराठे के साथ मिक्स वेज सब्जी परफेक्ट है. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और प्याज, टमाटर, गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर हल्का भूनें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह पकाएं. अब तवे पर गरमा-गरम पराठा सेंकें और सब्जी के साथ सर्व करें.
छोले भटूरे
सबसे पहले छोले को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन अच्छी तरह उबाल लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें बारीक कटा प्याज और 1–2 तेजपत्ते डालें, प्याज हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, छोला मसाला और गरम मसाला डालकर 5–10 मिनट पकाएं, मसाला पक जाने के बाद आप इसमें उबले हुए छोले डालकर अच्छे से पका लें. भटूरा बनाने के लिए मैदा, दही और थोड़ा तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. इससे छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तेल में तलें. तैयार गरमा-गरम भटूरा को मसालेदार छोले के साथ सर्व करें.
वेज बिरयानी
सबसे पहले बासमती चावल को आधा उबाल लें. अब पैन में घी गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज हल्का सुनहरा भूनें. फिर इसमें गाजर, मटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें. सब्जियों के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला, गरम मसाला और नमक डालें. अगर चाहें तो सब्जियों को हल्का सा दही और अदरक-लहसुन पेस्ट में मेरिनेट करके भी डाल सकते हैं. उबले हुए आधे चावल को सब्जियों के साथ धीरे-धीरे मिलाएं. इसके ऊपर थोड़ी केसर वाली दूध डालें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर 5–7 मिनट पकाएं. लास्ट में हरा धनिया और पुदीना डालकर सजाएं. गरमा-गरम वेज बिरयानी को रायता या सलाद के साथ परोसें.
रोटी के साथ पनीर बटर मसाला
लंच में नान और पनीर बटर मसाला सर्व करके आप अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं. सबसे पहले पनीर के टुकड़े काट लें. एक पैन में घी या तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज भूनें जब तक सुनहरा न हो जाए. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. जब मसाला अच्छी तरह से पक जाए, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. अब पनीर के टुकड़े डालकर कुछ मिनट हल्की आंच पर पकाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी क्रीम और मक्खन डालें. तैयार पनीर बटर मसाला को गरमा-गरम नान या रोटी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी
