Lipstick Shades For Dusky Skin: इन लिपस्टिक शेड्स से पाएं गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक

Lipstick Shades For Dusky Skin: : जानें कौन से लेटेस्ट और ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स आपकी डस्की स्किन पर देंगे गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक.

Lipstick Shades For Dusky Skin: डस्की स्किन टोन पर अगर आप सही लिपस्टिक शेड चुनते हैं ताे यह आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है. हालांकि सही लिपस्टिक शेड चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है. लेकिन कुछ ऐसे शेड्स हैं जो सांवली त्वचा पर बेहद गॉर्जियस और स्टाइलिश लगते हैं. तो अगर आप भी अपनी खूबसूरती को और निखारने चाहती है तो यह लिपस्टिक शेड्स आपके लिये परफेक्ट है.

वार्म न्यूड शेड्स : बहुत से लोगों को लगता है कि न्यूड शेड्स सांवली त्वचा पर अच्छे नहीं लगते लेकिन ऐसा नहीं है. वार्म, पिंक या ब्राउन अंडरटोन वाले न्यूड शेड्स आपकी स्किन टोन को बेहतरीन तरीके से कॉम्प्लिमेंट करते हैं.

डीप रेड्स (Deep Reds) : अगर आप एक बोल्ड और गॉर्जियस लुक चाहती हैं तो गहरे लाल रंग के शेड्स चुनें। ये शेड्स सांवली त्वचा पर बेहद आकर्षक लगते हैं.ये शेड्स आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं और किसी भी पार्टी या खास मौके के लिए परफेक्ट हैं.

Lipstick shades for dusky skin

बेरी और प्लम शेड्स (Berry & Plum Shades) : ये शेड्स सांवली त्वचा के लिए ही बने हैं.ये आपको एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं और आप इन्हें दिन या रात दोनों समय लगा सकती हैं.

Lipstick shades for dusky skin

Also Read : Lipstick Hack: बिना खर्च किए पैसा,3 आसान स्टेप्स में बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >