Lipstick Hacks: जब कभी मेकअप की बात आती है तो लड़कियों और महिलाओं का चेहरा ही सामने आता है. इसकी वजह है कि उन्हें मेकअप करना पसंद होता है. उनके मेकअप किट में लिपस्टिक का स्थान सबसे ऊपर होता है. जी हां, ज्यादातर महिलाओं को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है. ऑफिस जाना हो या किसी शादी-पार्टी में वह लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती हैं लेकिन चाय की चुस्की लेते ही लिपस्टिक का रंग उतरने लगता है. कुछ टिप्स को आजमाकर आप लिपस्टिक को पूरे दिन बिना फैले लगाई रख सकती हैं. यानी की इन टिप्स से आप हमेशा खूबसूरत दिखेंगी.
लिप प्राइमर हैक
कभी भी लिपस्टिक लगाने से पहले आप अपने होंठों पर थोड़ा कंसीलर लगाएं. ऐसा करने से आपके होंठों का प्राकृतिक रंग छिप जाएगा और लिपस्टिक का रंग अधिक चमकदार दिखेगा. कंसीलर लगाने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिका रहेगा.
लिप सेटिंग स्प्रे
लिपस्टिक लगाने से पहले आप अपने चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर या फिर उंगलियों की मदद से सेटिंग स्प्रे लगाएं. इसके बाद इसे हल्के से अपने होंठों पर थपथपाएं. ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी और पानी पीने पर भी नहीं मिटेगा.
यह भी पढ़ें: Lipstick Hacks: 5 वायरल और आसान ट्रिक्स जो आपकी लिपस्टिक को देंगी लॉन्ग-लास्टिंग फिनिश
दोहरी परत चढ़ाना
लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों पर एक पतला टिश्यू रखें और उस पर लूज पाउडर लगा दें. फिर टिश्यू बदलकर आप लिपस्टिक की दूसरी परत भी लगा लें. इस विधि से आपकी लिपस्टिक 12 घंटे तक लगी रहेगी.
लिप लाइनर
लिपस्टिक लगाने से पहले आप सिर्फ होठों के किनारों को ही नहीं, बल्कि पूरे होंठों पर लिप लाइनर लगाएं. ऐसा करने से अगर लिपस्टिक फीकी भी पड़ती है तो भी आपके होंठों का रंग बरकरार रहेगा.
यह भी पढ़ें: Lipstick Hack: ग्लॉसी लिपस्टिक को मिनटों में बनाएं परफेक्ट मैट
यह भी पढ़ें: Long Lasting Lipstick Hacks: लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकेगी अगर अपनाएंगे ये छोटा सा हैक
