टिफिन का झंझट खत्म, 35 मिनट में बनाएं लौकी अप्पे, स्वाद ऐसा कि बच्चे बोलेंगे- मजा आ गया

Lauki Appe Recipe: हर माता-पिता की टेंशन-बच्चों के टिफिन में हेल्दी और स्वादिष्ट क्या पैक करें वाला टेंशन अब खत्म हो चुका है. सिर्फ 35–45 मिनट में बनाएं हेल्दी और मजेदार लौकी के अप्पे. बच्चों को खाने में मजा आएगा और उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि उन्होंने लौकी खाई है. यह रेसिपी आसान, जल्दी बनने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर है.

Lauki Appe Recipe: हर मां-बाप की सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उनके टिफिन में क्या पैक जाए. क्योंकि बच्चे अक्सर एक ही तरह का भोजन खा-खाकर पक जाते हैं. परिणाम ये होता है कि वह टिफिन का खाना खत्म नहीं करते. दूसरी दिक्कत ये होती है कि ज्यादातर बच्चे हरी सब्जी खाना नहीं चाहते हैं. उन्हें किस तरह से हरी सब्जी का दिया जाए. अगर आपकी भी यही टेंशन है तो और आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी तो आपके लिए लौकी के अप्पे से बेहतर कुछ हो नहीं सकता. यह रेसिपी को न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि यह खाने में भी इतनी मजेदार है कि बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि उन्होंने लौकी खाई है या नहीं. सबसे खास बात ये है कि लौकी के अप्पे को आप मात्र 35 से 45 मिनट में बना सकते हैं.

लौकी के अप्पे की खासियत क्या है

आलू की तरह लौकी भी हर घर में आसानी से मिल जाती है, लेकिन ज्यादातर बच्चे इसे खाने में नखरे करते हैं. हालांकि लौकी में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन B, आयरन और कैल्शियम जैसी जरूरी चीजें होती हैं. यह पचने में हल्की होती है और बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. अप्पे बनाने का फायदा यह है कि इसमें कम तेल लगता है यह जल्दी भी बन जाते हैं. छोटे-छोटे बॉल जैसी शेप होने की वजह से यह बच्चों को मजेदार लगता है.

Also Read: Aloo Tikki Burger Recipe: क्रिस्पी आलू टिक्की और फ्रेश सब्जियों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट इवनिंग स्नैक

लौकी के अप्पे बनाने की जरूरी सामग्री

  • 1 मध्यम आकार की लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • 2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
  • 3-4 ब्रेड स्लाइस (गीला करके निचोड़ा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, हालांकि अगर बच्चों को तीखा खाने की आदत नहीं है तो आप इसकी संख्या घटा भी सकते हैं)
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • अप्पे पैन के लिए थोड़ा सा तेल

लौकी के अप्पे बनाने का तरीका

  • सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसका पूरा पानी निचोड़ दें.
  • इसके बाद आलू को उबलने दें और उसे मैश करके डालें.
  • फिर इसमें गीली की हुई और निचोड़ी हुई ब्रेड स्लाइस मिक्स करें.
  • अब सारे मसाले – नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालें.
  • अच्छे से मिला कर छोटे-छोटे बॉल बना लें.

Also Read: Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >