Latest Kundan Bangles Designs 2026: कुंदन चूड़ियों के 5 ट्रेंडिंग कलर कॉम्बिनेशन,जो आपके लुक को देंगे परफेक्ट मैच

Latest Kundan Bangles Designs 2026 : जानिए 2026 के लेटेस्ट कुंदन बैंगल्स डिजाइन्स जो आपके पारंपरिक लुक में जोड़ेंगे रॉयल और एलीगेंट टच. शादी, फेस्टिव और ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट ज्वेलरी ट्रेंड्स.

Latest Kundan Bangles Designs 2026: चूड़ियों की खनक हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है.शादी हो या पार्टी अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश और शानदार बनाना चाहती हैं तो कुंदन बैंग्लस डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं.हम आपको 5 कुंदन चूड़ियों के ऐसे डिजाइन के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे पहन कर आपके हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी.

Latest kundan bangles designs 2026

क्लासिक और शाही लुक (Classic & Royal Look): शादी और बड़े उत्सवों में हमेशा क्लासिक डिजाइन का अपना अलग ही जादू होता है. गोल्डन और मैरून या रेड का कॉम्बिनेशन सदाबहार है और यह हर दुल्हन और वेडिंग गेस्ट के लिए परफेक्ट माना जाता है.

Classic & royal look

मॉडर्न और पेस्टल फील (Modern & Pastel Feel): पेस्टल रंगों का जादू हमेशा ही बरकरार रहता है. मिंट ग्रीन, पाउडर ब्लू और पिस्ता ग्रीन जैसे रंगों के साथ रोज गोल्ड का कॉम्बिनेशन हर मॉडर्न लुक को नया रूप देता है. यह सेट विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो अपने लुक को फ्रेश, सॉफ्ट और एलीगेंट बनाना चाहती हैं.

Modern & pastel feel

Also Read : Latest Bangles Design: हर मौके पर पहनें लेटेस्ट और स्टाइलिश चूड़ियों का कलेक्शन

Also Read : Latest Bangles Design: हल्की खनक और मॉडर्न लुक,देखें लेटेस्ट चूड़ी और कंगन डिजाइन

बोल्ड और कंट्रास्टिंग (Bold & Contrasting) : जो महिलाएं अपने आउटफिट में थोड़ी ड्रामेटिक और बोल्ड छवि चाहती हैं उनके लिए डीप ब्लू या एमरल्ड ग्रीन के साथ गोल्ड का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है. यह रंग लहंगे या ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ शानदार कंट्रास्ट पैदा करता है और हर नजर को अपनी ओर खींचता है.

Latest kundan bangles designs 2026

मिनिमल और स्टाइलिश (Minimal & Stylish): सादा लेकिन स्टाइलिश लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए सिर्फ व्हाइट या आइवरी कुंदन सेट हल्के गोल्ड टच के साथ परफेक्ट लगते हैं. यह डिजाइन हर मॉडर्न आउटफिट के साथ आसानी से मैच करता है और स्टाइलिश होने के साथ-साथ एलिगेंस भी बढ़ाता है.

Minimal & stylish

Also Read : Latest Dulhan Chura Designs 2025: बनने वाली हैं दुल्हन,देखें सबसे हटके और मॉडर्न चूड़ा डिजाइन्स

Also Read :Latest Bridal Chura Designs:दुल्हनों के लिए ट्रेंड में हैं ये न्यू और स्टाइलिश चूड़ा डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >