Latest Gold Madhubala Jhumka Design: दुल्हन जैसी खूबसूरती पाने के लिए बेस्ट हैं मधुबाला झुमका डिजाइन

Latest Gold Madhubala Jhumka Design : अगर आपको भी दिखना है सबसे अलग तो आपके लिये बेस्ट हैं ये मधुबाला गोल्ड झुमका डिजाइन. हमारी इस लिस्ट में देखें टॉप ट्रेंडिंग स्टाइल जो आपके लुक को देंगे परफेक्ट एलीगेंट और ट्रेडिशनल टच.

Latest Gold Madhubala Jhumka Design: शादी हो या कोई बड़ा फेस्टिवल सोने के गहने आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं और जब बात झुमकों की हो तो खूबसूरती और भी निखर जाती है.ऐसा माना जाता है कि झुमके कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते लेकिन मधुबाला झुमका डिजाइन की बात ही कुछ और है.

Latest gold madhubala jhumka design

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला के नाम से मशहूर यह डिजाइन आज भी हर महिला की पहली पसंद है.खासकर उन दुल्हनों के लिए जो अपनी शादी में एक विंटेज और एलीगेंट लुक चाहती हैं. तो चलिये देखते हैं इस लेटेस्ट कलेक्शन में ऐसे डिजाइन जो आपके हर लुक को दुल्हन जैसा ग्लैमरस टच देंगे.

Latest gold madhubala jhumka design

क्लासिक मयूर मधुबाला झुमका (Mayur Design): इस डिजाइन में झुमके के ऊपरी हिस्से पर मोर की बहुत ही बारीक और सुंदर नक्काशी की जाती है. जिसके नीचे एक बड़ा और घेरेदार झुमका लटका होता है. यह डिजाइन ब्राइडल लुक के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

Mayur design

एंटीक मैट फिनिश मधुबाला झुमका (Antique Matte Finish): आजकल दुल्हनें और महिलाएं चमकते हुए सोने के बजाय मैट या एंटीक फिनिश वाले गहने ज्यादा पसंद कर रही हैं. यह झुमका दिखने में थोड़ा पुराना और ऐतिहासिक लगता है जो आपको पुराने जमाने की रानियों जैसा शाही लुक देता है.

Antique matte finish

पर्ल ड्रॉप मधुबाला झुमका (Pearl Drop Madhubala Jhumka): अभिनेत्री मधुबाला जी को अक्सर मोतियों के गहनों में देखा जाता था. इस डिजाइन में सोने के झुमके के निचले हिस्से पर छोटे-छोटे सफेद मोती पिरोए जाते हैं. यह हर उम्र की महिलाओं पर जचता है.

Pearl drop madhubala jhumka

लेयर्ड स्टेप झुमका (Layered Design): यह झुमका दो या तीन परतों में बना होता है. यह आकार में थोड़ा बड़ा और लंबा होता है जो इसे भारी साड़ियों या लहंगों के साथ पहनने के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है. अगर आप चाहती हैं कि सबकी नजरें सिर्फ आपके झुमकों पर रहें तो यह डिजाइन बेस्ट है.

Layered design

यह भी पढ़ें : Latest Gold Jhumka Designs: वाईफ से खास अंदाज में करें प्यार का इजहार,गिफ्ट करें गोल्ड झुमके

यह भी पढ़ें : Floral Gold Jhumka Design: आप लगेंगी और भी खूबसूरत,जब पहनेंगी फ्लोरल गोल्ड झुमका डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >