Latest Gold Jhalla Design 2026: पहनें ये ट्रेंडिंग गोल्ड झाला, पूजा लुक में लग जाएंगे चार-चांद

Latest Gold Jhalla Design 2026: इस सरस्वती पूजा पर अपनी पीली साड़ी के साथ पहनें सोने के ये लेटेस्ट झाला डिजाइन. देखें सबसे खूबसूरत और लाइटवेट गोल्ड झाला डिजाइन जो आपको देंगे सबसे यूनिक ट्रेडिशनल लुक.

Latest Gold Jhalla Design 2026: बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खास हो.अगर आप भी इस सरस्वती पूजा में साड़ी या सूट पहन रही हैं तो उसके साथ परफेक्ट ज्वेलरी का होना भी उतना ही जरुरी है.गोल्ड झाला एक बार फिर ट्रेंड में लौट आया है जो आपके लुक को बिल्कुल रॉयल बना सकता है.

Latest-gold-jhalla-design-2026

झाला न केवल आपके कानों को पूरी तरह से कवर करता है बल्कि यह चेहरे को एक हैवी और रॉयल लुक भी देता है.ऐसे में अगर आप इन गोल्ड झाला के लेटेस्ट डिजाइन्स को पहनकर पूजा पंडाल में पहुंचेंगी तो आपके पूजा लुक में वाकई चार-चांद लग जाएंगी.

Latest-gold-jhalla-design-2026

मल्टी-लेयर चैन झाला (Multi-layer Chain Jhalla) : यह डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा डिमांड में है. इसमें मुख्य झुमके या झाला के साथ सोने की बारीक चैन होती हैं जो बालों तक जाकर पिनअप होती हैं. यह साड़ी पर बहुत ही भारी और रॉयल लुक देता है.

Multi-layer chain jhalla

पर्ल ड्रॉप्ड गोल्ड झाला (Pearl-Dropped Jhalla) : सोने के झाला के नीचे जब सफेद या क्रीम रंग के छोटे-छोटे मोती लटकते हैं तो उसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो पूरी तरह गोल्ड के बजाय थोड़ा कॉन्ट्रास्ट लुक चाहती हैं.

Pearl-dropped jhalla

टेंपल ज्वेलरी स्टाइल झाला (Temple Style Jhalla) : दक्षिण भारतीय कला से प्रेरित यह झाला काफी ठोस दिखता है. इसमें देवी-देवताओं या कमल के फूल की नक्काशी होती है. पूजा-पाठ के माहौल के लिए यह सबसे शुभ और सुंदर माना जाता है.

Temple style jhalla

यह भी पढ़ें : Latest Gold Madhubala Jhumka Design: दुल्हन जैसी खूबसूरती पाने के लिए बेस्ट हैं मधुबाला झुमका डिजाइन

यह भी पढ़ें : Latest Gold Jhumka Designs: वाईफ से खास अंदाज में करें प्यार का इजहार,गिफ्ट करें गोल्ड झुमके

यह भी पढ़ें : Floral Gold Jhumka Design: आप लगेंगी और भी खूबसूरत,जब पहनेंगी फ्लोरल गोल्ड झुमका डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >