लेट नाइट क्रेविंग के लिए ट्राई करें ये रेसिपीज आइडियाज

Late Night Craving Recipes Ideas: अगर आपको भी लेट नाइट क्रेविंग होती हैं, तो इस आर्टिकल से आप कुछ रेसिपीज आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

Late Night Craving Recipes Ideas: रात के समय अचानक भूख लगना बहुत आम बात है. ऐसे में अक्सर हम कुछ जल्दी, स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाले स्नैक्स की तलाश करते हैं. अगर आप भी रात में क्रेविंग महसूस कर रहे हैं और चाहते हैं कि कुछ टेस्टी और तुरंत तैयार हो जाए, तो यहां दिए गई रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं. 

चीजी गार्लिक टोस्ट

सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लें और उन पर अच्छे से मक्खन लगाएं. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ लहसुन मक्खन पर फैलाएं. अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और चाहें तो थोड़ा नमक और काली मिर्च भी छिड़क सकते हैं. ओवन में 180°C पर 5-7 मिनट तक बेक करें या तवे पर हल्का सा सेंकें जब तक पनीर अच्छे से मेल्ट न हो जाए.

पनीर सैंडविच 

सबसे पहले आप ब्रेड के दो स्लाइस लें. बीच में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च और हरी मिर्च भरें. थोड़ा नमक और काली मिर्च डालकर स्वाद बढ़ाएं. अब इसमें दूसरा ब्रेड स्लाइस ऊपर से ढक दें और हल्का सा मक्खन लगाकर सैंडविच मेकर या तवे पर क्रिस्पी होने तक सेंकें. इसे गरमा-गरम खाएं. 

नूडल्स 

इंस्टेंट नूडल्स को पैकेट के अनुसार उबाल लें और पानी छान लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और इसमें हरी मिर्च, गाजर, मटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर हल्का सा भूनें. फिर उबले हुए नूडल्स डालें और 1 चम्मच सोया सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं. सब कुछ 2-3 मिनट तक पकाएं जिससे नूडल्स और सब्जियों का स्वाद अच्छे से मिक्स हो जाए. गरमा-गरम नूडल्स तैयार हैं. 

पॉपकॉर्न मसाला

सबसे पहले आप एक बर्तन में एक चम्मच तेल गरम करें और मक्के के दानों को डालें. इसका ढक्कन लगाकर मक्का फूटने तक पकाएं. फूटने के बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और अगर चाहें तो चीज पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. गरमा-गरम और क्रिस्पी पॉपकॉर्न तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >