Lasooni Palak Puri Recipe: अगर आप सिम्पल पूरी से कुछ अलग और सेहतमंद ट्राई करना चाहते हैं, तो लहसूनी पालक पूरी (Garlic Spinach Puri) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. हरी-भरी पालक और लहसुन की खुशबू जब कुरकुरी पूरी के साथ मिलती है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. नाश्ते, लंच या खास मौके पर यह पूरी सबका दिल जीत लेगी.
Lasooni Palak Puri Recipe: कैसे बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट लहसूनी पालक पूरी?
लहसूनी पालक पूरी बनाने की सामग्री
- पालक – 2 कप (बारीक कटी हुई)
- गेहूं का आटा – 2 कप
- लहसुन – 8-10 कलियां (कुटी हुई)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई अगर आप तीखापन चाहते है तो)
- अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- तेल – 1 छोटा चम्मच (मोयन के लिए)
- तलने के लिए तेल
How to Make Lasooni Palak Puri: लहसूनी पालक पूरी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले पालक को धोकर बारीक काट लें या मिक्सर में हल्का पीस लें.
- एक बड़े बर्तन में आटा, पालक, लहसुन, हरी मिर्च, अजवाइन, जीरा, नमक और लाल मिर्च डालें.
- अब मोयन के लिए थोड़ा तेल डालकर सब चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें.
- आवश्यकता अनुसार पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें.
- कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर पूरियां सुनहरी होने तक तल लें.
- गरमागरम लहसूनी पालक पूरी तैयार है.
इसे दही, अचार या आलू की सब्जी के साथ परोसें.
यह भी पढ़े: Masala Methi Puri Recipe: सफर के लिए बेस्ट मसाला मेथी पूरी, देर तक नहीं होती खराब
