Kitchen Vastu Tips: घर की रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि इसे घर की समृद्धि और खुशहाली का केंद्र भी माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान के अनुसार रसोई की साफ-सफाई और सुबह का एक छोटा सा अग्नि से जुड़ा नियम घर में सुख-समृद्धि ला सकता है. खासतौर पर घर की दक्षिण-पूर्व दिशा रसोई के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह अग्नि तत्व की दिशा होती है.
कहा जाता है कि रसोई में अन्न और अग्नि दोनों का वास होता है, इसलिए यहां मां अन्नपूर्णा और महालक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है. अगर रसोई साफ और व्यवस्थित रहे, तो घर में धन, स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहती है.
संपन्नता और खुशहाली के लिए रसोई में करें ये वास्तु नियम (Kitchen Vastu Tips)
1. रात में सोने से पहले बर्तन साफ कर लें, स्लैब पोंछ दें और गैस चूल्हा साफ रखें. गंदी रसोई नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है.
2. सुबह जब रसोई में जाएं, तो गैस स्टोव साफ होना चाहिए. साफ चूल्हा घर में बरकत का संकेत माना जाता है.
3. खाना बनाने से पहले 30-40 सेकंड के लिए सभी बर्नर जला दें. यह अग्नि देव को प्रणाम करने जैसा माना जाता है और घर की ऊर्जा को एक्टिव करता है.
4. 10-20 सेकंड आंख बंद करके भगवान का धन्यवाद करें और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक, स्टील या तांबा- पानी पीने के लिए कौन-सी बोतल है सबसे सही? एक्सपर्ट से जानें
