Khaskhas Chutney Recipe: नानी के हाथों का स्वाद, सीलबट्टे पर बनी पोस्ता की चटनी की रेसिपी करें रोटी चावल के साथ ट्राई

Khaskhas Chutney Recipe: नानी के हाथों का स्वाद हर किसी को अपने बचपन की याद दिला देता है. सीलबट्टे पर बनी पोस्ता (खसखस) की चटनी की यह रेसिपी रोटी और चावल दोनों के साथ बेहतरीन लगती है. इस पारंपरिक तरीके से बनी चटनी का असली स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

Khaskhas Chutney Recipe: नानी-दादी के हाथों का खाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, भावनाओं और परंपराओं से भी जुड़ा होता है. उनके पकवानों में अनुभव, प्यार और घरेलू मसालों का अनोखा संतुलन होता है. यही कारण है कि उनका बनाया भोजन हमेशा यादगार लगता है और बचपन के स्वाद को जीवंत कर देता है. आज हम आपको बता रहे हैं नानी दादी के जमाने की ही रेसिपी बताने जा रहे हैं.
पोस्ता यानी खसखस से बनी चटनी पूर्वी और ग्रामीण भारत में लंबे समय से पसंद की जाती है. सीलबट्टे पर पीसने से इसका स्वाद और सुगंध दोगुनी हो जाती है, क्योंकि मसालों का असली टेक्सचर और खुशबू बरकरार रहती है.

पोस्ता की चटनी की रेसिपी की सामग्री (4 लोगों के लिए)

  • पोस्ता दाना (खसखस) – ½ कप
  • हरी मिर्च – 2-3 (स्वादानुसार)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • लहसुन – 3-4 कलियां (वैकल्पिक)
  • नमक – स्वादानुसार
  • सरसों का तेल या देसी घी – 1-2 चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

पोस्ता की चटनी की रेसिपी की विधि

  • पोस्ता दानों को लगभग 30-40 मिनट पानी में भिगो दें ताकि वे मुलायम हो जाएं.
  • सीलबट्टे को साफ कर लें. भीगे हुए पोस्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को धीरे-धीरे पीसना शुरू करें.
  • आवश्यकता होने पर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार करें.
  • मिश्रण अच्छी तरह पीसने के बाद उसमें नमक डालकर मिला लें.
  • तैयार चटनी को एक कटोरी में निकालें और ऊपर से सरसों का तेल या देसी घी डालें. इससे चटनी का स्वाद और भी गहरा हो जाएगा.
  • चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं.

परोसने का तरीका

यह चटनी गर्मागर्म चावल, रोटी, पराठे या दाल-भात के साथ बेहद लाजवाब लगती है और पूरे भोजन को खास बना देती है.

टिप: सीलबट्टे पर पीसने से मसालों की प्राकृतिक खुशबू और स्वाद जस का तस रहता है. यही कारण है कि इसका फ्लेवर मिक्सर या ग्राइंडर में बनी चटनी से अलग और अनोखा होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >