भिंडी होगी लंबे समय तक फ्रेश, बस स्टोर करने का सही तरीका जान लें

बरसात में भिंडी जल्दी खराब होती है? जानें फ्रिज में भिंडी स्टोर करने के आसान टिप्स. नमी से बचाएं, स्वाद बरक़रार रखें.

Kitchen Tips: बरसात के मौसम में सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस मौसम में नमी ज्यादा होने के कारण कई सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं. भिंडी भी ऐसी ही सब्जी है, जो सही तरीके से स्टोर न करने पर सूखने लगती है या फिर उसमें चिपचिपापन आ जाता है.

अगर आप चाहते हैं कि भिंडी कई दिनों तक हरी, ताजी और स्वादिष्ट बनी रहे, तो इसे रखने का सही तरीका जानना जरूरी है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप भिंडी को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं.

ताजी भिंडी खरीदना भी जरूरी

भिंडी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले सही भिंडी खरीदना जरूरी है. हमेशा ऐसी भिंडी चुनें जो ताजी, हरी और हल्की नरम हो. ज्यादा बड़ी या सख्त भिंडी में बीज ज्यादा हो सकते हैं और इसका स्वाद भी अच्छा नहीं रहता. छोटी और मुलायम भिंडी ज्यादा बेहतर मानी जाती है.

भिंडी को रखने से पहले करें ये काम

बाजार से भिंडी लाने के बाद इसे तुरंत पानी से न धोएं. अगर भिंडी पर नमी रह जाएगी, तो यह जल्दी खराब हो सकती है। पहले इसे किसी साफ जगह पर फैलाकर कुछ देर सूखने दें. इसके बाद किसी सूखे कपड़े या पेपर टॉवल से हल्के हाथों से साफ कर लें.

फ्रिज में ऐसे रखें भिंडी

भिंडी को फ्रिज में रखने के लिए इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद न करें, क्योंकि अंदर नमी जमा होने से यह खराब हो सकती है. बेहतर है कि इसे पेपर बैग या छेद वाले सब्जी बैग में रखें. इससे हवा का रास्ता बना रहता है और भिंडी ज्यादा समय तक फ्रेश रहती है.

फ्रिज की सब्जी वाली ट्रे में रखने से पहले नीचे पेपर या अखबार बिछा सकते हैं. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और भिंडी को खराब होने से बचाने में मदद करता है.

भिंडी के साथ न करें ये गलती

भिंडी को गीली सब्जियों या फलों के साथ रखने से बचें. नमी के कारण इसमें जल्दी सड़न आ सकती है. साथ ही, कोशिश करें कि खरीदी गई सब्जियों का इस्तेमाल समय पर कर लें, क्योंकि ज्यादा दिनों तक रखने से स्वाद और पोषक तत्व कम हो सकते हैं.

भिंडी खाने के फायदे

भिंडी में फाइबर, विटामिन C, विटामिन K और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकती है. कम कैलोरी वाली भिंडी हेल्दी डाइट का हिस्सा भी बन सकती है.

यह भी पढ़ें: खाली पेट जीरे का पानी पीना क्यों है फायदेमंद? पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक मिल सकते हैं लाभ



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >