गर्मियों में झटपट बनाएं कच्चे आम का शरबत, पूनम ने बताई रेसिपी

Kacche Aam Ka Sharbat: अगर घर पर मेहमान आए हों या आप तेज धूप से घर लौटे हों और कुछ रिफ्रेशिंग पीने का मन है तो कच्चे आम का शरबत बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कच्चे आम का शरबत बनाने का तरीका.

Kacche Aam Ka Sharbat: गर्मियों के मौसम में आम आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं. आम का इस्तेमाल करके कई तरह की ड्रिंक को बनाया जाता है. पके आम से मैंगो शेक, मैंगो लस्सी या मैंगो स्मूदी बनाई जाती है. कच्चे आम का इस्तेमाल भी कई मजेदार ड्रिंक्स बनाने में किया जाता है. कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना एक टेस्टी ड्रिंक है. आम पन्ना के अलावा आप कुछ नया बनाना चाहते हैं तो कच्चे आम का शरबत बना सकते हैं. कच्चे आम से बना शरबत स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा होता है और शरबत में डाले गए मसाले इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं. कच्चे आम का शरबत बनाने की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर पूनम ने इंस्टाग्राम अकाउंट @poonamscookery_ पर शेयर किया है. 

कच्चे आम का शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कच्चा आम 
  • पुदीना के पत्ते 
  • मिश्री 
  • नमक 
  • काला नमक 
  • हरी मिर्च 
  • चाट मसाला 

कच्चे आम का शरबत को कैसे तैयार करें?

  • कच्चे आम का शरबत बनाने के लिए आप आम को अच्छे से धो लें. इसे आप छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब आप एक मिक्सर जार को लें. 
  • इसमें आप कटे हुए आम के टुकड़े को डाल दें. इसके बाद एक हरी मिर्च को काटकर डाल दें. फिर इसमें थोड़े से पुदीना के पत्ते, मिश्री, काला नमक, थोड़ा सा नमक और थोड़ा सा चाट मसाला डाल दें. 
  • अब पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. 
  • इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इस तरह से आप कच्चे आम का शरबत को रेडी कर सकते हैं. 
  • इसे आप गिलास में डालें और बर्फ डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Rasmalai: त्योहार हो या फिर शादी की रस्म, हर खास मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >