जाको राखे साइयां मार सके न कोय… JCB के नीचे आने वाला था लड़का, जानिए अचानक क्या हुआ

JCB Accident Viral Video: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग चौंक जा रहे हैं, दरअसल ये वीडियो एक ऐसे एक्सीडेंट को दर्शा रहा है जिसकी आप ने कल्पना भी नहीं की होगी.

JCB Accident Viral Video: एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है जिसमें एक बड़ा ही चौंका देने वाला नजारा देखने को मिल रहा है. दरअसल इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल पर खड़ा था जब एक जेसीबी अचानक से असुंतलित होकर उसके तरफ आ गई, वो जेसीबी उसे कुचलने ही वाली थी लेकिन तब तक अचानक एक बोलेरो जाकर उससे टकरा गई और उन दोनों के टकराव में उस लड़के की जान बच गई. अगर उस गाड़ी वाले ने एक सेकंड की भी देरी की होती तो उस लड़के के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो जाते और उसके बचने की कोई भी उम्मीद नहीं थी. इस वीडियो को जिन्होंने एक्स पर शेयर किया है उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है “यमराज जेसीबी से आए तो भगवान बोलेरो से”. वाकई में ये बोलरो उस लड़के के लिए एक वरदान जैसा साबित हुआ और लड़का आसानी से उठकर निकल गया. इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने शेयर किया है और लोग एक से बढ़कर एक टिप्पणियां दे रहे हैं. कई लोग इस वीडियो में बोलेरो वाले को दुआएं दे रहे हैं और उसे साक्षात भगवान का रूप बता रहे हैं. आप भी इस वीडियो को देखकर अचंभित रह जायेंगे तो इसे खुद भी देखें और दूसरों से भी जरूर शेयर करें.

Also Read: Viral Video: अंडे उबालने का ये स्मार्ट तरीका नहीं जानते होंगे आप, देखकर हो जाएंगे हैरान

Also Read: Hit and Run : ‘मुझे…’ कहने पर महिला ने पुलिसवाले को कार से उड़ाया, देखें Viral Video

Also Read: Viral Video: कलेक्टर साहब ने खेत में काटी गेहूं की फसल, वायरल हो रहा वीडियो, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >