कोई कितना ही भला-बुरा कह रहा हो - उस समय बिल्कुल न करें ये गलतियां

कभी कोई आपको भला-बुरा कह दे तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें. जया किशोरी जी के आसान और प्रभावी विचार जानें, जिससे आप शांत, संयमित और मानसिक रूप से मजबूत बने रह सकते हैं.

Jaya Kishori Quotes: कई बार जीवन में हमें ऐसे लोग मिलते हैं जो बिना कारण हमें भला-बुरा कह देते हैं. उस समय हमारा मन भी तुरंत प्रतिक्रिया देने का करता है, लेकिन वही पल हमारी समझ और संयम की परीक्षा होता है. जया किशोरी जी ने अपने एक प्रवचन में यह बात साझा की है कि आवेश में आकर हम अपनी सोचने-समझने की क्षमता खो बैठते हैं, जो बिल्कुल गलत है. अब आप सोचेंगे कि ऐसे समय पर क्या किया जाए, तो पढ़ें जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार, जहां आपको इस समस्या का समाधान मिलेगा.

जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार (Jaya Kishori Quotes)

अगर कोई आपको कुछ दे और आप उसे स्वीकार ही न करें, तो वह उसी के पास रह जाता है. – जया किशोरी

अगर कोई आपको गलत करने को उकसा रहा हो तब बिल्कुल ना करें ये गलतियां

तुरंत जवाब देने की गलती न करें
  1. तुरंत जवाब देने की गलती न करें – जब कोई कुछ गलत कहे, तो उसी समय जवाब देना जरूरी नहीं होता. थोड़ा रुकना ही समझदारी है.
  2. मन में बात न बैठाएं – सामने वाला क्या कह रहा है, उसे अपने दिल पर न लें. हर बात को सच मानना जरूरी नहीं.
  3. शांत रहना सीखें – गुस्से में दिया गया जवाब अक्सर स्थिति को और बिगाड़ देता है. शांत रहना ही सबसे बड़ी ताकत है.
  4. अपने ऊपर ध्यान दें – दूसरों को बदलना हमारे बस में नहीं है, लेकिन खुद को संभालना हमारे हाथ में है.
  5. नकारात्मकता को स्वीकार न करें – जैसे उपहार को न लेने पर वह लौट जाता है, वैसे ही बुरी बातें भी असर नहीं करेंगी अगर आप उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे.
  6. जीवन में हर बार जीतने का मतलब सामने वाले को हराना नहीं होता, बल्कि खुद को संभालना होता है. जब आप अपनी प्रतिक्रिया पर काबू पा लेते हैं, तब कोई भी आपको अंदर से कमजोर नहीं कर सकता. यही असली समझदारी और ताकत है.

यह भी पढ़ें: क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >