Jaya Kishori Motivational Quotes: मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी जी ने हाल ही में एक ऐसी प्रेरक कहानी सुनाई जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. यह कहानी दुनिया के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की है, जो बताती है कि असली सफलता अचानक नहीं मिलती, उसके पीछे सालों की मेहनत छिपी होती है.
30 सेकंड का स्केच क्यों बना मिलियन डॉलर का? जया किशोरी ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी
एक दिन बाजार में एक महिला की मुलाकात Pablo Picasso से हुई. उन्हें देखकर वह बहुत खुश हुई और बोली कि वह उनकी बड़ी फैन है. उसने पिकासो से एक छोटी-सी ड्रॉइंग बनाने को कहा. पिकासो मुस्कुराए और सिर्फ 30 सेकंड में एक स्केच बना दिया.
जब उन्होंने वह ड्रॉइंग महिला को दी तो बोले कि इसकी कीमत मिलियन डॉलर है. यह सुनकर महिला हैरान रह गई और पूछने लगी कि इतनी जल्दी बनी ड्रॉइंग इतनी महंगी कैसे हो सकती है.
इस पर पिकासो ने कहा, इस स्केच को बनाने में 30 सेकंड लगे हैं, लेकिन इसे इस स्तर तक पहुंचाने में मुझे 30 साल की मेहनत लगी है.
यानी जो चीज हमें आसान लगती है, उसके पीछे कई साल की प्रैक्टिस, मेहनत और सीख छिपी होती है.
जया किशोरी जी के ये विचार बदल देंगे आपके सोचने का तरीका (Jaya Kishori Motivational Quotes)
- लोग अक्सर सिर्फ दूसरों की सफलता देखते हैं लेकिन उनके संघर्ष और मेहनत नहीं देखते.
- सोशल मीडिया पर सब कुछ परफेक्ट लगता है, जबकि असल जिंदगी में बहुत मेहनत करनी होती है.
- सफलता कोई जादू नहीं है. यह रोज की मेहनत, धैर्य और लगातार सीखने का नतीजा है.
- किसी की सफलता को देखकर जल्दी फैसला मत करो, क्योंकि उस सफलता के पीछे कई साल की मेहनत होती है.
अगर हम अपने काम पर ध्यान दें और धैर्य रखें, तो एक दिन हमारी छोटी-सी कोशिश भी मास्टरपीस बन सकती है. – जया किशोरी
यह भी पढ़ें: क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें
