Birthday Special Story: 2 August को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Birthday Special Story: आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नही है.

Birthday Special Story: आज 2 अगस्त (2 August ) है, सबसे पहले 2 अगस्त को जन्मे लोगों को जन्मदिन (2 August Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नही है.

स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक सरल हृदय, भावुक एवं सहयोगी भावना प्रधान होते हैं. लक्ष्य प्राप्ति में इनकी भावुकता प्राय: बाधक रहती है. जीवन में बराबर मानसिक संघर्ष बना ही रहता है. ये जातक ३८वें वर्ष के बाद समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं. दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण स्वाभाविक होता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है. गृहस्थ जीवन में प्राय: मतभेद बने रहते है. इस वर्ष सक्रिय बने रहने पर ही योजनाओं में सफलता मिलेगी. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

आगामी वर्ष की सफलताएं

यह वर्ष उन्नति के लिए अनुकूल रहेगा. निराशा और चिंता से मुक्ति मिलेगी. परिवार में भौतिक सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे. शादी विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. वाहन या मकान पर व्यय होगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माइनिंग, शिक्षा, सामाजिक सेवा, हवाई सेवा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी. जमा पूंजी मेे वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा. आयात निर्यात के व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण में सहायक रहेगा. अनुकूल दशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.
शुभ दिनांक : 3,7, 9, 16, 25, 29

शुभ अंक : 2,7,9,14,25

शुभ वर्ष : 2024, 2026, 2029, 2031

ईष्टदेव : दुर्गा मां

शुभ रंग : लाल, नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >