गर्मियों में बनाएं मिंट-सौंफ ड्रिंक पाउडर, प्रतिभा ने बताई रेसिपी

Instant Mint Saunf Drink Powder: गर्मियों में, जब मेहमान अचानक घर आ जाएं और कुछ खास पेश करने का मन करे इस होममेड मिंट-सौंफ पाउडर की मदद से आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं ठंडी और स्वादिष्ट ड्रिंक. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इस पाउडर को बनाने की विधि.

Instant Mint Saunf Drink Powder: गर्मियों में धूप से घर लौटते ही हम सभी चाहते हैं कि कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीने को मिले. ऐसे में अगर आपके पास तुरंत तैयार होने वाला कोई ड्रिंक हो जो न सिर्फ प्यास बुझाए बल्कि मन को भी तरोताजा कर दे, तो अलग ही मजा है. अगर आप भी ऐसी ही ड्रिंक की तलाश में हैं तो आप पुदीना सौंफ पाउडर को बना सकते हैं. जब आपका मन करे तो पाउडर में पानी डालकर ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इसमें पुदीने की ताजगी, सौंफ का स्वाद और मिश्री की मिठास मिलकर इस ड्रिंक को खास बना देते हैं. इस पाउडर को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर प्रतिभा दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट @pratibhaadubbeyy पर शेयर की गई है. आइए जानते हैं इस पाउडर को तैयार करने का तरीका. 

पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सुखी पुदीने की पत्तियां- 1 कप
  • सौंफ- एक चौथाई कप
  • काली मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • मिश्री- आधा कप
  • चाट मसाला- 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक- 1 छोटी चम्मच

पाउडर को कैसे तैयार करें?

  • पाउडर बनाने के लिए आप एक मिक्सर जार को लें. इसमें आप पुदीने की पत्तियां को डाल दें. फिर सौंफ, काली मिर्च और मिश्री को भी डाल दें. इसके बाद आप इसमें चाट मसाला और काला नमक को मिला दें.
  • इन्हें बारीक पीसकर पाउडर बना लें. 
  • अब एक छन्नी से पाउडर को छान लें.
  • इस पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. 

शरबत कैसे तैयार करें?

शरबत तैयार करने के लिए आप एक गिलास को लें. इस गिलास में आप 1 बड़ा चम्मच पाउडर को डालें. इसके बाद आप आधा नींबू का रस डाल दें. फिर ठंडा पानी या सोडा मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Rasmalai: त्योहार हो या फिर शादी की रस्म, हर खास मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >