रोज-रोज एक जैसी इडली खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें मिनटों में बनने वाली ये 5 डिलीशियस रेसिपी

Instant Idli Recipes: सुबह इडली खाने का मन है, लेकिन बैटर तैयार नहीं है? अब इस छोटी सी परेशानी की वजह से अपना मन मारने की जरूरत नहीं है. सूजी, पोहा, सब्जियों और ओट्स से बनी इन 5 तरह की इडली को ट्राई करें और सुबह के नाश्ते को बनाएं थोड़ा और मजेदार.

Instant Idli Recipes: सुबह के समय अक्सर ऐसा होता है कि हमारा इडली खाने का मन कर जाता है. लेकिन जब इसे बनाने की बात आती है, तब हमें यह याद आता है कि इडली बनाने के लिए इसका बैटर तो रात में ही तैयार कर लेना चाहिए था. चावल-दाल भिगोना, उन्हें अच्छे से स्मूदली पीसना और बैटर को फर्मेंट होने के लिए छोड़ देना इतने कम समय में पॉसिबल ही नहीं होता है. खासकर तब, जब बच्चों को स्कूल भेजने की और खुद भी ऑफिस निकलने की तैयारी करनी हो.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब आपको समय की टेंशन लेकर इडली खाने की अपनी इच्छा को मारने की जरुरत नहीं है. आज हम आपको इडली की कुछ ऐसी आसान रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना घंटों की तैयारी के भी इंस्टेंट बना सकते हैं. ये 5 यूनिक तरह की इडली खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा हेल्दी भी हैं. तो चलिए, जानते हैं इन्हें बनाने का सबसे आसान तरीका.

सूजी और दही की इंस्टेंट इडली

अगर आपके पास इडली का बैटर नहीं है और न ही बैटर तैयार करने का समय है, तो ऐसे में सूजी की इडली सबसे आसान और बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. सुबह की हड़बड़ी में इसे बनाना मिनटों का काम है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी सूजी लें और फिर उसमें आधा कटोरी फ्रेश दही, थोड़ा सा पानी और स्वाद के हिसाब से नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब इस बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी पानी सोखकर अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद बैटर में आधा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. अब इडली के स्टैंड में थोड़ा सा तेल लगाएं, बैटर भरें और 10 से 12 मिनट तक स्टीम में पकाएं. आपकी एकदम सॉफ्ट और स्पंजी इडली सर्व होने के लिए तैयार है.

खाने में बहुत लाइट और सॉफ्ट होती है पोहा इडली

अगर आपको सुबह के नाश्ते में कुछ लाइट और सॉफ्ट सा खाने का मन हो, तो ऐसे में आपको पोहा इडली जरूर ट्राई करनी चाहिए. यह मिनटों में तैयार हो जाती है और खाने में भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है. पोहा इडली बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को आधा कप सूजी और आधा कप दही के साथ मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें. अब इस पिसे हुए बैटर में नमक मिलाएं और इडली पकाने से ठीक पहले इसमें थोड़ा सा ईनो मिला लें. अब इस मिक्सचर को इडली स्टैंड में डालें और 10 मिनट के लिए स्टीम में पकने दें. यह इडली इतनी ज्यादा सॉफ्ट बनती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है.

ये भी पढ़ें: न दाल भिगोने की जरूरत न बैटर फर्मेंट करने की टेंशन, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी डोसे

ट्राय करें हेल्दी और कलरफुल वेजिटेबल सूजी इडली

अगर आप हर दिन एक ही तरह के सिंपल और बोरिंग इडली खा-खाकर थक चुके हैं और उसे ज्यादा हेल्दी और देखने में कलरफुल बनाना चाहते हैं, तो वेजिटेबल सूजी इडली आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसे बनाने के लिए सूजी और दही के बैटर में अपनी पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियां मिला लें, जैसे गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और उबले हुए मटर. इडली का स्वाद बढ़ाने के लिए एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और फिर उसमें सरसों के दाने, करी पत्ता, चने की दाल और काजू डालकर हल्का सा भूनें. इसके बाद इसे बैटर में मिक्स कर दें. लास्ट में ईनो डालकर इडली को स्टीम में पका लें. यह बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए बहुत ही हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है.

हेल्थ और फिटनेस की चिंता है तो ओट्स और पालक इडली

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें हर समय अपने हेल्थ और फिटनेस की चिंता रहती हैं, तो आपके लिए ओट्स और पालक की यह इडली एकदम ही परफेक्ट ब्रेकफास्ट है. इसे बनाना बहुत ही आसान और मिनटों का खेल है. ओट्स और पालक इडली बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को तवे पर हल्का सा भून लें और फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद पालक के पत्तों को उबलते पानी में डालकर निकालें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक बर्तन में ओट्स का पाउडर, पालक का पेस्ट, थोड़ा सा बेसन या सूजी, दही और नमक डालकर अच्छा बैटर तैयार कर लें. इस हरे रंग के बैटर को इडली स्टैंड में डालकर स्टीम में पकाएं. इसमें भरपूर फाइबर और आयरन होता है, जो वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है.

पहले की इडली बची है तो मसाला फ्राई इडली

अगर आपने पहले ही साधारण इडली बनाकर रखी थी और वह खत्म नहीं हुई है, तो इस बची हुई इडली को थोड़ा चटपटा ट्विस्ट देते हुए आप काफी आसानी से मसाला फ्राई इडली बना सकते हैं. इस मसालेदार इडली को बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई इडली को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें और फिर उसमें राई, करी पत्ता, बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर भून लें. इसके बाद इसमें थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. अब कटी हुई इडली के टुकड़ों को इस मसाले में डालें और अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसे 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म खाएं. ये सभी रेसिपीज न सिर्फ आपका समय बचाती हैं, बल्कि आपके रोज के नाश्ते को मजेदार भी बनाती हैं. इन्हें आप नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या सांभर के साथ मजे से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रोज के पोहा, उपमा से हो गए हैं बोर? सिर्फ 15 मिनट में बनाएं 5 तरह के अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >