Ragi Idli Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को लंबे समय तक एनर्जी भी दे. हालांकि, रोजाना पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर कई बार मन ऊब जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो रागी इडली एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. रागी, जिसे कई जगह मडुआ या नाचनी भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है. जब इसे सूजी और दही के साथ मिलाकर इडली बनाई जाती है, तो यह हल्की, मुलायम और स्वाद से भरपूर बनती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह पूरे परिवार के लिए एक अच्छा ब्रेकफास्ट बन सकता है.
रागी इडली क्यों है खास?
रागी में कैल्शियम, फाइबर और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं, स्टीम में पकने की वजह से इडली में एक्स्ट्रा तेल का इस्तेमाल नहीं होता. इसलिए यह उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो हल्का नाश्ता पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: सावन में बिना प्याज-लहसुन भी खाना लगेगा रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी, डिनर में ट्राई करें ये 5 इंस्टेंट रेसिपीज
रागी इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी रागी इडली
सामग्री मिलाएं: एक बड़े बर्तन में रागी (मडुआ) का आटा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
घोल को रेस्ट दें: तैयार घोल को 15 से 20 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए और इडली मुलायम बने.
ईनो मिलाएं: घोल में स्वादानुसार नमक और आधा छोटा चम्मच ईनो डालें. ऊपर से थोड़ा-सा पानी डालकर एक ही दिशा में हल्के हाथ से मिलाएं.
इडली स्टीम करें: इडली मोल्ड में थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं. अब उसमें घोल भरें और पहले से गर्म स्टीमर या इडली कुकर में 12 से 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
सर्व करें: इडली पकने के बाद 2 से 3 मिनट ठंडी होने दें. फिर सांचे से निकालकर नारियल की चटनी, सांभर या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
यह भी पढ़ें: सुबह नाश्ता बनाने का नहीं मिल रहा समय? सूजी से मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी डिशेस
