How to Wake Up Early: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि अलार्म बजते ही आप उसे ‘Snooze’ कर देते हैं और फिर घंटों पछताते हैं? सुबह जल्दी उठना हम सबके लिए एक बड़ा चैलेंज बन गया है. भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और देर रात तक जागने की आदत की वजह से बिस्तर छोड़ना दुनिया का सबसे मुश्किल काम लगने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे सफल लोगों में एक बात कॉमन है, वे सब ‘Early Birds’ हैं. अगर आप भी सुबह उठने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो घबराइए मत. आपको अपनी पूरी लाइफ बदलने की जरूरत नहीं है, बस इन 4 आसान आदतों को अपने रूटीन में शामिल करना है. ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ आपकी नींद की क्वालिटी सुधारेंगे, बल्कि आपको बिना किसी थकान के सूरज उगने से पहले बिस्तर छोड़ने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं कैसे आप भी बन सकते हैं एक एक्टिव ‘Early Bird’ और पा सकते हैं एक शानदार शुरुआत.
‘5-Minute Rule’ और अलार्म की दूरी
सुबह जल्दी न उठ पाने का सबसे बड़ा कारण है अलार्म घड़ी का बिस्तर के पास होना. जब अलार्म हाथ की पहुंच में होता है, तो हमारा दिमाग ‘Snooze’ बटन दबाने के लिए मजबूर हो जाता है.
टिप: अपने फोन या अलार्म क्लॉक को बिस्तर से कम से कम 5-10 फीट दूर रखें.
फायदा: अलार्म बंद करने के लिए जब आप बिस्तर छोड़कर चलेंगे, तो आपकी नींद अपने आप खुल जाएगी और शरीर एक्टिव हो जाएगा.
रात का लाइट डिनर और सही समय
आपकी सुबह की शुरुआत पिछली रात के खाने से होती है. अगर आप सोने से ठीक पहले भारी भोजन करते हैं, तो शरीर उसे पचाने में लगा रहता है और आपको गहरी नींद नहीं आती.
टिप: सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले हल्का खाना खाएं.
फायदा: इससे शरीर को पूरा आराम मिलता है और सुबह आप बिना किसी भारीपन या सिरदर्द के उठते हैं.
स्क्रीन टाइम पर लगाम
सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल आपके ‘मेलाटोनिन’ (नींद का हार्मोन) को रोक देता है. नीली रोशनी दिमाग को संकेत देती है कि अभी दिन है, जिससे नींद आने में देरी होती है.
टिप: सोने से 30 मिनट पहले डिजिटल डिटॉक्स करें. कोई किताब पढ़ें या हल्का संगीत सुनें.
फायदा: इससे आपको जल्दी नींद आएगी और सुबह की शुरुआत फ्रेश होगी.
सुबह उठने की एक मजबूत वजह
बिना किसी मकसद के सुबह उठना बहुत मुश्किल होता है. अगर आपके पास सुबह के लिए कोई एक्ससाइटेड काम नहीं है, तो आपका मन बिस्तर में ही लगा रहेगा.
टिप: रात को ही तय करें कि सुबह उठकर आप क्या करेंगे, चाहे वो योगा हो, आपकी पसंदीदा कॉफी हो या शांति में पढ़ाई करना.
फायदा: एक अच्छी वजह आपके अंदर सुबह उठने का मोटिवेशन पैदा करती है.
ये भी पढ़ें: Night Routine for Stress Relief: 10 मिनट का शटडाउन रूटीन, रात की थकान होगी छूमंतर, सुबह महसूस करेंगे गजब की एनर्जी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
