स्ट्रॉबेरी को रखें फ्रेश, आद्या ने बताया तरीका

How To Keep Strawberry Fresh: स्ट्रॉबेरी स्वाद में जितनी मीठी और रसीली होती है, उतनी ही जल्दी खराब भी हो जाती है. इसलिए इसे सही तरह से स्टोर करना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं इन्हें स्टोर करने का तरीका.

How To Store Strawberry: ताजे स्ट्रॉबेरी खाने का अपना अलग ही मजा होता है. स्ट्रॉबेरी से बने शेक या स्मूदी का स्वाद लाजवाब होता है. इसके अलावा भी स्ट्रॉबेरी से की चीजें बनाई जाती है जैसे जैम, स्ट्रॉबेरी चॉकलेट डिप्स. की बार ताजी स्ट्रॉबेरी देखकर लोग इसे ज्यादा खरीद कर ले आते हैं और सही से स्ट्रॉबेरी को स्टोर नहीं किया जाए तो ये जल्दी ही नरम या सड़ने लगती हैं. अगर आप चाहते हैं कि स्ट्रॉबेरी लंबे समय तक फ्रिज में ताजी बनी रहे, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप इसे 2 हफ्ते तक रख सकते हैं. इस आर्टिकल में आप स्ट्रॉबेरी को स्टोर करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके के बारे में जान पाएंगे. इस बारे में टिप्स न्यूट्रीशन कोच आद्या एस (Adhya S) ने इंस्टाग्राम अकाउंट @auraartofhealthyliving पर शेयर किया है. 

स्ट्रॉबेरी को स्टोर करने के लिए टिप्स 

  • सबसे पहले पानी को एक बड़े बर्तन में डाल दें. इसे आप अच्छे से धो लें. इसके बाद आप पानी को फेंक दें. 
  • अब बर्तन में फिर से पानी को डालें. इसमें आप सिरका को डाल दें. फिर इसमें आप बेकिंग सोडा को डाल दें. इसमें स्ट्रॉबेरी को डालकर थोड़ी देर तक छोड़ दें. इस तरह से आप स्ट्रॉबेरी से कीटनाशक को हटा सकते हैं. 
  • इसके बाद स्ट्रॉबेरी को साफ पानी से दोबारा धोकर पूरी तरह से सुखा लें. स्ट्रॉबेरी को सुखाने के लिए आप साफ कपड़े पर स्ट्रॉबेरी को दाल दें. कपड़े से आप पानी को पोंछ लें. 
  • अब स्ट्रॉबेरी के पत्ते हटा दें, लेकिन ऊपर का डंठल काटें नहीं. अगर आपको कुछ हिस्सा सड़ा हुआ दिखे तो आप इसे चाकू से काटकर हटा दें. 
  • अब आप कांच के जार को लें. इसमें आप बेस पर टिशू पेपर लगाएं. स्ट्रॉबेरी को धीरे-धीरे इसमें रखें. 
  • ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें. इस तरह से स्टोर करने से आप लंबे टाइम तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके

यह भी पढ़ें: शकरकंद को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? जानिए सही स्टोरेज टिप्स और बड़ी गलतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >