नींबू का रस लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? आसान और असरदार तरीके

How To Store Lemon Juice: नींबू का रस सही तरीके से स्टोर करने पर कई दिनों तक ताजा और उपयोगी बना रह सकता है. चाहे फ्रिज में रखना हो या फ्रीजर में, सही विधि अपनाकर आप इसके स्वाद और पोषण को सुरक्षित रख सकते हैं. जानिए नींबू के रस को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के आसान और असरदार तरीके.

How To Store Lemon Juice: नींबू का रस हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक जरूरी सामग्री है. इसका खट्टा और ताजगी भरा स्वाद खाने का स्वाद बढ़ा देता है. सलाद, शरबत, चटनी, अचार और कई तरह की डिश में नींबू का रस डाला जाता है. लेकिन कई बार ज्यादा नींबू होने पर उसका रस बच जाता है और सही तरीके से न रखने पर वह जल्दी खराब भी हो सकता है. इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि नींबू के रस को सही तरीके से कैसे स्टोर किया जाए, ताकि उसकी ताजगी, स्वाद और पोषण लंबे समय तक बना रहे. इया आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर आसानी से नींबू के रस को स्टोर करके रख सकते हैं. 

 फ्रिज में स्टोर करने का तरीका 

अगर आपको नींबू का रस 4–5 दिनों तक रखना है, तो यह तरीका अपनाएं. ताजे नींबू का रस निकालकर उसे छान लें. रस को एयरटाइट कांच की बोतल या कंटेनर में भरें. कंटेनर को अच्छी तरह बंद करके फ्रिज में रखें. कोशिश करें कि साफ और सूखे चम्मच से ही रस निकालें. इस तरह रखा गया रस लगभग 4–5 दिन तक ताजा रहता है.

फ्रीजर में स्टोर करने का तरीका 

अगर आप नींबू का रस 2–3 महीने तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो फ्रीजर का उपयोग करें. रस को आइस ट्रे में डालें. ट्रे को फ्रीजर में रख दें. जब रस जम जाए, तो क्यूब्स निकालकर जिप-लॉक बैग में भर लें.जरूरत पड़ने पर एक या दो क्यूब्स निकालकर इस्तेमाल करें.  यह तरीका लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए सबसे बेहतर है.

नमक या चीनी मिलाकर स्टोर करना

अगर रस का उपयोग शरबत या अचार में करना है, तो उसमें थोड़ा नमक या चीनी मिलाकर भी स्टोर कर सकते हैं. इससे रस जल्दी खराब नहीं होता. यह तरीका 10–15 दिनों तक रस को सुरक्षित रख सकता है.

यह भी पढ़ें: Kasuri Methi Powder: घर पर मार्केट जैसा कसूरी मेथी पाउडर बनाना है बहुत आसान – ईजी स्टेप्स में करें तैयार

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं ताजे और तीखे चिली फ्लेक्स, आसान स्टेप्स में झटपट तैयार करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >