How To Store Gobhi: गोभी एक स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी है, जो लगभग हर घर में बनाई जाती है. लेकिन अगर इसे सही तरीके से न रखा जाए तो यह जल्दी खराब हो जाती है. कई बार गोभी काली पड़ जाती है या नरम हो जाती है. अगर हम कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो गोभी को कई दिनों तक ताजा और अच्छी हालत में रख सकते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गोभी को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान तरीके क्या हैं.
खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
जब भी हम मार्केट में सब्जी खरीदने जाते हैं तो ये ध्यान देना चाहिए कि गोभी कसी हुई और सख्त होनी चाहिए. इसके ऊपर से काले धब्बे या पीलेपन न हों. गोभी के पत्ते हरे और ताजे दिखें. ताजी गोभी ही ज्यादा दिनों तक टिकती है.
धोकर नहीं, सूखी ही रखें
अक्सर लोग गोभी को खरीदते ही धो देते हैं, जिससे नमी बढ़ जाती है और वह जल्दी सड़ने लगती है. गोभी को बिना धोए ही फ्रिज में रखें. जब इस्तेमाल करना हो, तभी धोएं.
पेपर या कपड़े में लपेटें
गोभी को पहले सूखे अखबार, टिश्यू पेपर या सूखे सूती कपड़े में लपेट लें. इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है और गोभी ज्यादा दिन ताजा रहती है.
फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रखें
गोभी को फ्रिज के निचले हिस्से (वेजिटेबल ड्रॉअर) में रखें. इसे एयरटाइट प्लास्टिक बैग में पूरी तरह बंद न करें, हल्की हवा का प्रवाह जरूरी है.
काटकर स्टोर करना हो तो
अगर गोभी काट ली है तो उसे एयरटाइट डिब्बे में रखें. नीचे टिश्यू पेपर बिछा दें ताकि नमी सोख ले. 2–3 दिन के अंदर उपयोग कर लें.
यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके
यह भी पढ़ें: गलने से बचाने हैं अंगूर तो कंटेनर से दूर रखें – स्टोरेज के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
