सर्दियों के मौसम में हरी मटर की भरमार मार्केट में देखने को मिल जाती है. इस मौसम में मिलने वाली ताजी मटर का स्वाद मीठा होता है और इससे बनने वाली डिश का स्वाद भी खाने में लाजवाब लगता है. मटर से पराठा, पुलाव, सब्जी और तरह-तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनाए जाते हैं. साल के बाकी महीने में जब मटर खाने का मन करता है तो लोग मार्केट से फ्रोजन मटर खरीद कर लाते हैं. अगर आप बाजार से फ्रोजन मटर खरीद कर नहीं लाना चाहते हैं तो आप घर पर ही इन्हें स्टोर करके साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं. सही तरीके से स्टोर की गई मटर का स्वाद और रंग भी लंबे समय तक बना रहता है. आप भी मटर को स्टोर करना चाहते हैं तो पूनम देवनानी के तरीके को ट्राई कर सकते हैं. पूनम देवनानी ने ये तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @masalakitchenbypoonam पर शेयर किया है.
मटर स्टोर करने के लिए जरूरी सामग्री
- हरी मटर
- पानी
- नमक
- चीनी
- विनेगर
- जिप लॉक बैग
मटर स्टोर करने की विधि
- मटर स्टोर करने के लिए सबसे पहले आप मटर को छील लें.
- अब एक बड़े बर्तन में आप पानी को गर्म करें. पानी को अच्छे से उबाल लें और गैस को बंद कर दें.
- इसमें आप 3 बड़े चम्मच चीनी को डाल दें. फिर 1 छोटा चम्मच नमक और विनेगर को डाल दें.
- अब इसमें आप 5 किलो छीले हुए मटर को डाल दें. गर्म पानी में आप मटर को 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
- फिर मटर को आप बर्फ के पानी में डाल दें. पानी को छलनी से छान लें. अब एक साफ कपड़े पर मटर को फैला दें. मटर को आप 5-6 घंटे या रातभर सूखने के लिए छोड़ दें.
- जिप लॉक बैग में मटर को डालकर आप फ्रिजर में रख दें.
यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ
यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से
