How To Remove Acne Scars: चेहरे पर हैं पिंपल्स के दाग, ये ब्यूटी हैक्स आपको बना सकते हैं बेदाग

How To Remove Acne Scars : पिंपल्स चले गए पर दाग नहीं. अब महंगे ट्रीटमेंट छोड़िए आजमाएं ये 5 आसान ब्यूटी हैक्स जो मुंहासों के निशानों को मिटाने में आपकी मदद करेंगे.जानें कैसे आपकी स्किन होगी ग्लोइंग.

How To Remove Acne Scars: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन किसे पसंद नहीं होती है.लेकिन हर किसी का चेहरा बेदाग नहीं होता है. कई लोगों के चेहरे पर पिंपल्स निकल जाते हैं.ये पिंपल्स अपने पीछे छोड़ जाते हैं दाग-धब्बे जो किसी बुरे सपने से कम नहीं लगते है. कई बार महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट के बाद भी ये निशान जाने का नाम नहीं लेते है.ऐसे में आज हम आपके लिये ऐसे ब्यूटी हैक्स लाये हैं जिससे आपकी स्किन भी बनेगी बेदाग और कोमल. आइए जानते हैं वे कौन से आसान तरीके हैं जो आपकी स्किन का गेम पूरी तरह बदल देंगे.

  • एलोवेरा जेल: मुंहासों के निशानों को मिटाने के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. इसमें एलोइसिन नामक तत्व होता है जो दागों को हल्का करने में मदद करता है.ताजा एलोवेरा जेल लें और सोने से पहले पिंपल्स के निशानों पर लगाएं.यह न केवल दाग मिटाएगा बल्कि त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी करेगा.
  • क्ले मास्क : अगर आपकी स्किन ऑयली है तो क्ले मास्क आपके लिए वरदान है. यह स्किन के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और पोरस में जमी गंदगी को बाहर निकालता है.इसे हफ्ते में दो बार लगाने से त्वचा मुलायम होती है और पुराने गड्ढे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
  • जेंटल क्लींजिंग: अक्सर हम दाग मिटाने के लिए चेहरे को जोर से रगड़ते हैं. जिससे स्किन को और नुकसान पहुंचता है. दिन में दो बार किसी माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोने पर त्वचा खुद को जल्दी हील करती है.
  • मॉइस्चराइजिंग: कई लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं जो कि एक गलत धारणा है. एक अच्छा नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर त्वचा की बैरियर लेयर को मजबूत बनाता है जिससे निशान जल्दी भरते हैं और त्वचा चमकदार बनी रहती है.
  • सनस्क्रीन: यह सबसे जरूरी स्टेप है.सूरज की यूभी किरणें मुंहासों के निशानों को बढ़ा देती हैं जिससे वे काले पड़ जाते हैं. रोजाना एसपीएफ 30 सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जो आपके ट्रीटमेंट के असर को दोगुना कर देता है.

यह भी पढ़े : Dark Circles Home Remedy: घर पर बनाएं ये 3 असरदार आई मास्क,7 दिनों में दिखेगा फर्क

यह भी पढ़े : Glowing Skin Tips: ओस की बूंदों का कमाल, चेहरे पर आएगा जबरदस्त निखार

यह भी पढ़े : Besan and Milk for Glowing Skin: दूध के झाग और बेसन से मिनटों में पाएं निखार

यह भी पढ़े : Rice Flour Beauty Tips: चावल के आटे से पाएं कोरियन जैसी ग्लास स्किन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >