क्या किचन में रखे मसाले बारिश के मौसम में हो जाते हैं खराब? ये सिंपल ट्रिक्स रखेंगी उन्हें लंबे समय तक फ्रेश

Kitchen Hacks: बारिश के मौसम में मसालों का जल्दी खराब होना एक ऐसी परेशानी है, जिसका सामना लगभग हर घर में करना पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके किचन में रखे मसाले लंबे समय तक खराब न हों, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. इसमें बताए गए कुछ सिंपल किचन हैक्स आपकी इस परेशानी को आसान बना सकते हैं.

Kitchen Hacks: बारिश का मौसम हमें सिर्फ तपती गर्मी से राहत ही नहीं दिलाता है, बल्कि अपने साथ ढेर सारा मॉइस्चर यानी कि सीलन भी लेकर आता है. हवा में मॉइस्चर होने की वजह से इस मौसम में हमारी खाने-पीने की चीजों पर असर जल्दी पड़ता है, खासकर डिब्बों में बंद मसालों पर. अगर बारिश के इस मौसम में मसालों का ख्याल सही से न रखा जाए, तो ये जल्दी खराब हो जाते हैं और अंत में हमें इन्हें डस्टबिन में फेंकना पड़ जाता है. इसके अलावा, कई बार मॉइस्चर होने की वजह से मसाले आपस में चिपकने भी लगते हैं, जिस वजह से इनका स्वाद बदल जाता है और कभी-कभी इनमें कीड़े भी लग जाते हैं. अगर आप बारिश के इस मौसम में अपने किचन में रखे मसालों को खराब होने से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपको कुछ बेहद ही आसान और कारगर किचन हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बारिश के इन दिनों में भी डिब्बों में बंद मसालों को खराब होने से बचाकर रख सकेंगे. तो चलिए, इन सिंपल किचन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

masala storage hacks


कांच या एयरटाइट डिब्बों का ही इस्तेमाल करें

अगर आप बारिश के इस मौसम में मसालों को खराब होने से बचाकर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी नियम है उन्हें एक सही डिब्बे में स्टोर करके रखना. हमेशा मसालों को प्लास्टिक के सिंपल डिब्बों में रखने के बजाय कांच या फिर चीनी मिट्टी के एयरटाइट जार में स्टोर करके रखें. इस तरह के एयरटाइट डिब्बों में बाहर की सीलन या मॉइस्चर वाली हवा अंदर नहीं जा पाती, जिस वजह से ये मसाले लंबे समय तक सूखे और खराब होने से बचे रहते हैं. अगर आप प्लास्टिक के डिब्बे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि उसका ढक्कन बहुत ही कसकर बंद होता हो.

ये भी पढ़ें: पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

गीले चम्मच के इस्तेमाल करने से बचें

अक्सर ऐसा होता है कि हम खाना बनाते समय या फिर जल्दबाजी में होने की वजह से, गीले हाथों या फिर गीले चम्मच से ही मसाले डिब्बे से निकाल लेते हैं. बारिश के इन दिनों में आपकी यह छोटी सी लापरवाही भी मसालों को खराब कर सकती है. जरा सा मॉइस्चर भी कई बार डिब्बे के अंदर जाकर फंगस की प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है. अगर आप मसालों को खराब होने से बचाकर रखना चाहते हैं, तो उन्हें डिब्बे से निकालते समय बिल्कुल ही सूखे और साफ स्टील या फिर लकड़ी के चम्मच का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा, मसालों को डिब्बे से निकाल लेने के तुरंत बाद ही उनके ढक्कन को कसकर बंद करना भी न भूलें.

मसालों को थोड़ा भूनकर स्टोर करें

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि मसालों में नमी आनी शुरू हो गई है, तो ऐसे में आप साबुत मसालों जैसे कि जीरा, धनिया, काली मिर्च और लौंग को एक कढ़ाई में बिना तेल डाले ड्राई रोस्ट कर सकते हैं. जब आप इन्हें रोस्ट कर लेंगे, तो इनमें मौजूद मॉइस्चर खत्म हो जाएगा. जब ये पूरी तरह से ठंडे हो जाएं, तब इन्हें वापस एक डिब्बे में स्टोर करके रखें. वहीं, पिसे हुए मसालों को रोस्ट करने के बजाय आप उन्हें थोड़ी देर के लिए पंखे की हवा में या कॉटन के कपड़े पर फैलाकर भी सुखा सकते हैं.

नमक और चावल के दानों का मैजिकल ट्रिक

नमक और पिसी हुई मिर्च या चाट मसाला जैसी चीजें बारिश में बहुत जल्दी पानी छोड़ देती हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आप मसालों के डिब्बे में थोड़े से कच्चे चावल के दाने भी डाल सकते हैं. चावल के दाने डिब्बे के अंदर की एक्स्ट्रा मॉइस्चर को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और मसालों को आपस में चिपकने नहीं देते. इसके अलावा आप अगर चाहें तो चावल के दानों को एक छोटे से कॉटन के कपड़े में बांधकर भी डिब्बे के अंदर स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फ्रिज में ठूंस-ठूंसकर रखते हैं सामान? तुरंत जान लें इसके नुकसान

तेजपत्ता और लौंग का इस्तेमाल करें

किचन में रखे मसालों को कीड़ों से बचाने के लिए आप इस ट्रेडिशनल तरीके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए गरम मसाले, धनिया पाउडर या हल्दी के डिब्बे में 2 से 3 सूखे तेजपत्ते या फिर कुछ लौंग जरूर डाल दें. तेजपत्ते और लौंग की तेज महक के कारण कीड़े और घुन मसालों से कोसों दूर रहते हैं. यह पूरी तरह से एक नेचुरल उपाय है और इनके इस्तेमाल से मसालों के असली स्वाद पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता है.

किचन में सही जगह पर रखें मसाले

मसालों के डिब्बों को हम रसोई में किस जगह रख रहे हैं, इससे भी बहुत फर्क पड़ता है. बारिश के दिनों में मसालों को गैस के चूल्हे या सिंक के पास बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इन जगहों पर भाप और पानी की वजह से बहुत ज्यादा सीलन होती है. मसालों के डिब्बों को हमेशा किसी सूखी और साफ अलमारी या रैक के अंदर रखना चाहिए, जहां पर पानी के छींटे या डायरेक्ट धूप न आती हो. इसके अलावा, अगर कोई मसाला बहुत ज्यादा क्वांटिटी में है, तो आप उसे खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज के अंदर भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: किचन से कॉकरोच का होगा हमेशा के लिए सफाया, आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >