आसान तरीके से घर पर बनाएं साबुन, आंचल जैन ने शेयर किया बनाने का तरीका

Homemade Soap: क्या आपने कभी घर पर साबुन बनाने का सोचा है तो ये आर्टिकल आपके काम है. इस आर्टिकल में आप साबुन बनाने के बारे में जान पाएंगे.

Homemade Soap: सुबह उठते ही चेहरे की सफाई करनी हो या शाम को दिनभर की धूल-मिट्टी को हटाना हो, साबुन हमारी त्वचा की देखभाल में एक अहम भूमिका निभाता है. आमतौर पर लोग मार्केट से ही साबुन खरीद कर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुन को आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं? घर पर साबुन बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और कम मेहनत में आप इसे तैयार कर सकते हैं. इस साबुन को बनाने के बारे में कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर शेयर किया है. 

साबुन बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सोप बेस
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • चावल का आटा- 1 चम्मच
  • चंदन पाउडर- 1 चम्मच
  • कॉफी पाउडर- आधा चम्मच
  • हनी- 1 चम्मच
  • गुलाब जल- 1 चम्मच
  • कच्चा दूध

साबुन को कैसे तैयार करें?

  • साबुन बनाने के लिए आप सोप बेस को थोड़ा सा काट लें और इस हिस्से को 5 से 6 क्यूब्स में काट लें.
  • अब एक बर्तन को लें . इसमें आप पानी को डालें. पानी के ऊपर आप एक और बर्तन को रखें. इसमें कटे हुए क्यूब्स को डाल दें. 
  • अब एक छोटी कटोरी को लें. इसमें आप चावल का आटा, कॉफी, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल को डाल दें. फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें कच्चा दूध मिलाकर मिक्स कर लें. इसके बाद गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें. 
  • अब आप सोप बेस को देखें. जब ये अच्छे से मेल्ट हो जाए तब आप इसमें पेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब सोप मोल्ड को लें. इसमें आप तैयार मिश्रण को डाल दें. इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब ये अच्छे से जम जाए तब इसे निकाल लें. ये सोप को आप 3 से 4 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >