टी लवर्स ट्राई करें घर पर बनी ये चाय मसाला पाउडर रेसिपी

How To Make Chai Masala Powder: अगर आप घर पर बनी चाय का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए बनाएं चाय मसाला पाउडर. आइए जानते हैं बनाने की आसान रेसिपी.

How To Make Chai Masala Powder: अगर आप टी लवर हैं और दिन की शुरुआत एक खुशबूदार, स्वादिष्ट चाय के साथ करते हैं, तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है. अक्सर हम बाहर की चाय का स्वाद तो पसंद करते हैं, लेकिन घर पर वही खुशबू और फ्लेवर नहीं ला पाते हैं. इसलिए आज हम आपको घर पर ही आसान तरीके से चाय में डालने वाला मसाला पाउडर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस होममेड मसाले को बनाकर आप अपनी रोज की चाय को और भी मजेदार बना सकते हैं. 

चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी इलायची – 2 बड़े चम्मच 
  • काली मिर्च – 1 बड़ा चम्मच 
  • लौंग – 1 बड़ा चम्मच 
  • दालचीनी – 2 छोटे टुकड़े 
  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच 
  • जायफल पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • सूखी अदरक – 1 छोटा चम्मच 

चाय मसाला पाउडर बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें. ध्यान रखें कि आंच तेज न हो. 
  • अब पैन में हरी इलायची, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और सौंफ डालें. इसे बिना तेल के हल्का-हल्का चलाते हुए लगभग 4-5 मिनट भूनें. जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे और इसका रंग थोड़ा गहरा दिखाई दे, तो मसाले तैयार हैं. 
  • भुने हुए मसालों को तुरंत एक प्लेट में निकाल लें. इसी पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  • जब मसाले पूरी तरह ठंडे हो जाए, तब इसे मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालें. अब इसमें सूखी अदरक (सोंठ) और जायफल पाउडर मिलाएं. सभी मसालों को बारीक पीस लें. 
  • अगर आपको बहुत महीन पाउडर चाहिए तो छाननी से छान लें और जो मोटा हिस्सा बचे इसे दोबारा पीस लें. 
  • अब आप तैयार हुए चाय मसाला पाउडर को एक साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Coconut Milk Recipe: अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिल्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >