लकड़ी के सोफे पर पड़ गए काले दाग? बस 5 मिनट में ऐसे करें साफ – ये आसान ट्रिक फर्नीचर को बना देगी बिल्कुल नया जैसा

लकड़ी के सोफे पर पड़े काले दाग घर की खूबसूरती खराब कर देते हैं. इस आर्टिकल में जानें लकड़ी के सोफे की सफाई के टिप्स और आसान घरेलू तरीके जिनसे आप सिर्फ 5 मिनट में जिद्दी काले धब्बे साफ कर सकते हैं. बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे सरल उपायों से लकड़ी के फर्नीचर को फिर से नया जैसा चमकदार बनाएं.

Wooden Sofa Cleaning Tips: धूल, पसीना या नमी की वजह से अक्सर से लकड़ी के सोफे पर काले दाग पड़ जाते हैं. खासकर हाथ रखने की जगह या उस जगह पर जहां लोग बार-बार बैठते हैं, वहां गहरे काले धब्बे दिखने लगते हैं. ऐसे दाग देखकर अक्सर लोग सोचते हैं कि सोफा पुराना हो गया है या उसे बदलना पड़ेगा.

लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप सिर्फ 5 मिनट में इन दागों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे केमिकल या प्रोफेशनल क्लीनिंग की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही आपके लकड़ी के सोफे को फिर से चमका सकती हैं.

लकड़ी के सोफे पर काले दाग कैसे साफ करें? 5 मिनट में काम आने वाली आसान ट्रिक (Wooden Sofa Cleaning Tips)

लकड़ी का सोफा

1. बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करेगा साफ

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को काले दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से लगाएं. 2-3 मिनट बाद मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें और साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे दाग हल्के होने लगते हैं और लकड़ी साफ दिखने लगती है.

2. जिद्दी दाग के लिए सिरका और पानी से करें साफ

एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. इसे दाग वाली जगह पर हल्का स्प्रे करें और सूखे कपड़े से पोंछ दें. यह तरीका लकड़ी पर जमी गंदगी और काले निशान हटाने में मदद करता है.

3. नींबू और ऑलिव ऑयल से सोफा चमकेगा पहले जैसा

अगर दाग हटने के बाद लकड़ी फीकी लग रही है तो थोड़ा नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाकर कपड़े से पोंछें. इससे लकड़ी में चमक वापस आ जाती है और सोफा नया जैसा दिखने लगता है.

सोफे पर जमें जिद्दी काले दाग कैसे हटाएं?

सोफे से काले दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दाग पर लगाएं और मुलायम कपड़े से साफ करें. सिरका और पानी का स्प्रे भी दाग हटाने में मदद करता है.

अपने सोफे पर एक ही जगह पर बैठने से काले धब्बे कैसे साफ करें?

जहाँ बार-बार बैठने से काले धब्बे बन जाते हैं, वहाँ हल्का सिरका-पानी स्प्रे करें और सूखे कपड़े से पोंछें. इसके बाद नींबू और ऑलिव ऑयल से लकड़ी को पॉलिश कर सकते हैं.

एल शेप सोफा कैसे साफ करें?

एल शेप सोफा साफ करने के लिए पहले वैक्यूम क्लीनर से धूल हटाएं. फिर हल्के साबुन वाले पानी या सिरका-पानी से कपड़े को गीला करके धीरे-धीरे पोंछें. कोनों और जोड़ वाली जगहों की सफाई खास तौर पर करें.

यह भी पढ़ें: पीले पड़ गए सफेद कपड़े? फेंकने से पहले अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके, फिर से दिखेंगे नए जैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >