फाइबर से भरपूर अंजीर कैसे करता है Weight Loss में मदद? जानें सही तरीका

Anjeer for Weight Loss: अंजीर फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट है, जिसे बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाकर वजन घटाने की कोशिश में शामिल किया जा सकता है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखने, अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम करने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है.

Anjeer for Weight Loss: वजन कम करने के लिए लोग अक्सर अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखें और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत को कम करने में मदद करें .अंजीर ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है, जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन बैलेंस डाइट का हिस्सा बन सकता है.

वजन घटाने में अंजीर कैसे करता है मदद?

PC: AI Image

पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है

अंजीर (Anjeer for Weight Loss) में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है. इससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो सकती है और ओवरईटिंग से बचने में मदद मिल सकती है.

पाचन को बेहतर बनाने में सहायक

फाइबर से भरपूर होने के कारण अंजीर पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है. नियमित पाचन और कब्ज से राहत मिलने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर तरीके से काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में क्या पिएं? वजन घटाने के लिए ट्राई करें ये 3 स्मूदी

कम कैलोरी वाला मीठा ऑप्शन

मीठा खाने की इच्छा होने पर सीमित मात्रा में अंजीर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें नेचुरल मिठास होती है, जो एक्स्ट्रा चीनी वाले स्नैक्स की तुलना में बेहतर ऑप्शन मानी जाती है.

Weight Loss के लिए अंजीर खाने का सही तरीका

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो रात में 2 सूखे अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें. भीगे हुए अंजीर नरम हो जाते हैं और इन्हें पचाना भी आसान हो सकता है. साथ ही पूरे दिन बैलेंस्ड फूड और रोजाना फिजिकल मूवमेंट को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

Fig for Weight Loss: कितनी मात्रा में खाएं अंजीर ?

अंजीर पौष्टिक जरूर है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है. आमतौर पर एक दिन में 2 से 3 सूखे अंजीर पर्याप्त माने जाते हैं. जरूरत से ज्यादा खाने पर कुल कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन घटाने का लक्ष्य प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या रात में सौंफ का पानी पीना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >